Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पाकिस्तान की गोलीबारी में मारे गए 50 अफगान सैनिक

    By Kishor JoshiEdited By:
    Updated: Mon, 08 May 2017 09:37 AM (IST)

    पाकिस्तानी सेना ने 50 अफगानी सैनिकों को मार गिराए जाने का दावा किया है।

    पाकिस्तान की गोलीबारी में मारे गए 50 अफगान सैनिक

    इस्लामाबाद (एजेंसी)। बलूचिस्तान क्षेत्र में पाकिस्तान व अफगानिस्तान के बीच तनाव जारी है। पाकिस्तानी सेना ने अफगान सेना के 50 जवानों को मार गिराने का दावा किया है। अफगान सुरक्षा बल की कार्रवाई में पिछले हफ्ते 10 पाकिस्तानी नागरिक मारे गए थे जबकि 40 से ज्यादा घायल हो गए थे। इनमें कुछ जनगणना कर्मचारी भी थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसके बाद से ही बलूचिस्तान सीमा से सटे चमन इलाके में दोनों देशों की सेना के बीच गोलीबारी हो रही है। पाकिस्तानी सेना के मेजर जनरल नदीम अहमद ने कहा कि हमारे हमले में 100 से ज्यादा अफगानी सैनिक भी घायल हुए हैं।

    पाकिस्तान व अफगानिस्तान एक दूसरे पर आतंकियों की सीमावर्ती इलाके से घुसपैठ कराने का भी आरोप लगाते रहे हैं जो हिंसा की बडी वारदातों को अंजाम देते हैं। एक दिन पहले ही पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा था कि हमारा देश अफगानी सेना के हमले का पूरी ताकत से जवाब देगा।

    यह भी पढ़ें: अफगान महिलाओं ने तालिबान, आइएस के खिलाफ उठाए हथियार

    यह भी पढ़ें: जब 10 हजार अफगानों से भिड़ गए थे 21 सिख सैनिक