विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 28, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गुलाम कश्मीर में दो सौ किमी लंबी सुरंग बनाएंगे चीन और पाक

By Edited By:
Published: Wed, 28 Aug 2013 09:27 AM (GMT+05:30)Updated: Wed, 28 Aug 2013 11:29 AM (GMT+05:30)

गुलाम कश्मीर में सामरिक महत्व वाली 200 किलोमीटर लंबी सुरंग के निर्माण पर पाकिस्तान ने कदम बढ़ा दिए हैं। आर्थिक ...और पढ़ें

News Article Hero Image

इस्लामाबाद। गुलाम कश्मीर में सामरिक महत्व वाली 200 किलोमीटर लंबी सुरंग के निर्माण पर पाकिस्तान ने कदम बढ़ा दिए हैं। आर्थिक गलियारे के रूप में पेश की जा रही इस सुरंग को लेकर पाकिस्तान और चीन के उच्च अधिकारियों के बीच मंगलवार को इस बारे में अहम मंत्रणा हुई है।

पाक गोलीबारी से सहमे ग्रामीण धरने पर बैठे

बैठक में चीन के कश्गर से पाकिस्तान के ग्वादर तक रेल और रोड लिंक निर्माण के बाबत चर्चा की गई। जुलाई में हुए समझौते के मुताबिक दोनों देशों के बीच व्यापार और यातायात को बढ़ावा देने के मकसद से 200 किलोमीटर लंबी सुरंग का निर्माण होना है। योजना के मुताबिक आर्थिक गलियारे के इर्द-गिर्द विशेष आर्थिक जोन बनाए जाएंगे, जिनमें अपने उद्योग लगाने के लिए चीनी कंपनियों ने इच्छा भी जताई है।

सीमा पर हालत बिगड़े, पाकिस्तान ने तैनात किया तोपखाना

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने कहा कि ग्वादर बंदरगाह में एक मुक्त बंदरगाह बनने की खूबियां हैं और भविष्य में इसे हांगकांग जैसा विशेष दर्जा भी दिया जा सकता है। दोनों देशों के बीच आर्थिक गलियारे के निर्माण की घोषणा जून में चीनी प्रधानमंत्री ली कछ्यांग के पाक दौरे के दौरान हुई थी, जबकि समझौते पर हस्ताक्षर हाल ही में नवाज शरीफ के चीन दौरे के दौरान किए गए। इस गलियारे के जरिए चीन को हॉमरूज की खाड़ी और अरब सागर तक पहुंचने का आसान रास्ता मिल जाएगा।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।