विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पाक सेना ने पेशावर हमले के मास्टर माइंड सद्दाम को मार गिराया

By Sachin kEdited By:
Published: Fri, 26 Dec 2014 03:32 PM (IST)Updated: Fri, 26 Dec 2014 11:44 PM (IST)

पेशावर स्कूल के मास्टर माइंड व टीटीपी आतंकी सद्दाम के मारे जाने की खबर है। पाकिस्तान के अशांत खैबर एजेंसी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

पेशावर। पेशावर स्कूल के मास्टर माइंड व टीटीपी आतंकी सद्दाम के मारे जाने की खबर है। पाकिस्तान के अशांत खैबर एजेंसी इलाके में सुरक्षा बलों ने तालिबान के एक आला कमांडर सद्दाम को मार गिराया है। इस आतंकी को पेशावर के स्कूल में हुए नरसंहार का मुख्य साजिशकर्ता समझा जाता है।

खैबर एजेंसी के पालिटिकल एजेंट साहब अली शाह के मुताबिक, सुरक्षा बलों ने कल एक अभियान में जमरद के गुंदी इलाके में सद्दाम को मार गिराया। उसका एक साथी जिंदा पकड़ा गया है।

गौरतलब है कि तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के तारिक गेदार गुट के सदस्य सद्दाम ने 16 दिसंबर को पेशावर के आर्मी पब्लिक स्कूल में हमले में सात हमलावरों की मदद की थी। हमले में 150 लोग मारे गए थे, जिनमें अधिकतर बच्चे थे।

पढ़ेंः तीन बच्चों का पिता है पेशावर हमले का मास्टरमाइंड

सारे बच्चे मार दिए, अब क्या करें?