विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 20, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आतंकियों को आर्थिक मदद दे रहा है भारतः पाकिस्तान

By Sachin kEdited By:
Published: Thu, 20 Aug 2015 02:31 PM (IST)Updated: Thu, 20 Aug 2015 02:58 PM (IST)

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) स्तर की वार्ता से पहले पाकिस्तान न तो सीमा पर संघर्षविराम का उल्लंघन कर फायरिंग से ...और पढ़ें

News Article Hero Image

इस्लामाबाद। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) स्तर की वार्ता से पहले पाकिस्तान न तो सीमा पर संघर्षविराम का उल्लंघन कर फायरिंग से बाज आ रहा है और न ही बयानबाजी से। पाकिस्तान के मंत्री निसार अली खान ने भारत पर आतंकियों को आर्थिक मदद देने का आरोप लगाया है। इस दौरान निसार ने हाल ही में पाक में हुए धमाके की पीछे भी भारत का हाथ बताया।

निसार ने कहा कि आतंकवाद के पीछे किसका हाथ है? यह हम सभी जानते हैं। हमारे ही बीच ऐसे लोग हैं, जो दुश्मन देश से पैसा लेने के बदले निर्दोष लोगों को निशाना बना रहे हैं। ये वही दुश्मन है, रोजाना वाघा बॉर्डर पर हमसे हिम्मत के साथ मुकाबला करने आता है।

गौरतलब है कि दिल्ली में 23 अगस्त को भारत और पाक के बीच नई दिल्ली में होने वाली एनएसए स्तर की बातचीत से पहले पाकिस्तान ने बुधवार को कश्मीर के अलगाववादी नेताओं को सरताज अजीज से मुलाकात के लिए आमंत्रित किया है। दूसरी ओर, पाकिस्तान सीमा पर पिछले काफी समय से फायरिंग कर रहा है।

पढ़ेंः वार्ता से बचने की फिराक में पाक