विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 14, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

2019 से नए पते पर मिलेगा नोबेल पुरस्कार

By Kamal VermaEdited By:
Published: Sun, 14 Dec 2014 08:07 PM (GMT+05:30)Updated: Sun, 14 Dec 2014 08:21 PM (GMT+05:30)

वर्ष 2019 से नोबेल पुरस्कार का वितरण नए नोबेल सेंटर में किया जाएगा। स्वीडन की राजधानी में यह नया सेंटर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

स्टॉकहोम। वर्ष 2019 से नोबेल पुरस्कार का वितरण नए नोबेल सेंटर में किया जाएगा। स्वीडन की राजधानी में यह नया सेंटर 15 करोड़ डॉलर (करीब 930 करोड़ रुपये) की लागत से बनाया जा रहा है। स्टॉकहोम के केंद्रीय समुद्र तट से जुड़े ब्लैसीहोम्न द्वीप पर बनाए जा रहे इस नोबेल सेंटर में प्रदर्शनियों, वैज्ञानिक सेमिनारों और अन्य मसलों पर परिचर्चाओं के लिए नया प्लेटफॉर्म तैयार किया जाएगा। यह सेंटर पूरे साल कार्यक्रमों के लिए उपलब्ध रहेगा।

यह सेंटर तैयार करा रही कंपनी नोबेलह्यूसेट एबी की सीईओ सैसेन लिंध ने कहा कि सेंटर के निर्माण के लिए निजी दानदाताओं की रकम का इस्तेमाल होगा। अब तक के कुछ बड़े दानदाताओं में एर्लिग पेरसन परिवार और नट एंड एलिस वैलन फाउंडेशन शामिल हैं।

पढ़ें: नोबल पुरस्कार में असम की चाय

शांति के चैंपियन बने कैलाश सत्यार्थी और मलाला, मोदी ने दी बधाई

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।