विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 19, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दुष्कर्म के आरोप वापस होने पर भी दूतावास नहीं छोड़ेंगे असांजे

By Edited By:
Published: Wed, 19 Jun 2013 06:39 PM (IST)Updated: Wed, 19 Jun 2013 06:41 PM (IST)

लंदन। पिछले एक साल से लंदन स्थित इक्वाडोर दूतावास में रह रहे स्वीडिश वेबसाइट विकिलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे ने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लंदन। पिछले एक साल से लंदन स्थित इक्वाडोर दूतावास में रह रहे स्वीडिश वेबसाइट विकिलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे ने बुधवार को कहा कि अगर स्वीडन में उनके खिलाफ दुष्कर्म के आरोप वापस ले लिए जाते हैं तब भी वह यहीं पर रहेंगे।

दूतावास में पत्रकारों के साथ बातचीत में असांजे ने कहा, 'गिरफ्तार होने और अमेरिका प्रत्यर्पित किए जाने की आशंका के चलते मेरे वकीलों ने मुझे दूतावास न छोड़ने की सलाह दी है।' उन्होंने कहा कि मेरे अमेरिकी वकील ने कहा है कि जब तक ब्रिटिश सरकार मुझे यहां से सुरक्षित निकालने की गारंटी नहीं देती तब तक मेरे गिरफ्तार होने की आशंका है। अमेरिका में विकिलीक्स खुलासों को लेकर जांच चल रही हैं और मैं फेडरल ग्रैंड ज्यूरी के निशाने पर हूं। मुझे आरोपित किए जाने की 99.97 फीसद उम्मीद है। इसलिए अगर स्वीडिश सरकार कल को आरोप वापस ले लेती है तब भी मैं दूतावास छोड़ने वाला नहीं। ब्रिटिश सुप्रीम कोर्ट में स्वीडन प्रत्यर्पित किए जाने के खिलाफ याचिका खारिज होने के बाद असांजे ने पिछले साल जून से इक्वाडोर दूतावास में शरण ले रखी है। स्वीडन में दो महिलाओं ने उन पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस इस संबंध में उनसे पूछताछ करना करना चाहती है।

हालांकि उन्होंने इन आरोपों से इन्कार किया है। ऑस्ट्रेलियाई नागरिक का कहना है कि लाखों खुफिया अमेरिकी केबल को सार्वजनिक करने के लिए उन्हें अमेरिका प्रत्यर्पित किया जा सकता है। अमेरिकी सैनिक ब्रेडली मैनिंग ने इन केबल को विकिलीक्स को देने की बात स्वीकारी है। इस हफ्ते ब्रिटिश विदेश मंत्री विलियम हेग और उनके इक्वाडोर समकक्ष रिकार्डो पैटिनो के बीच हुई बैठक में असांजे को लेकर बात नहीं बनी। दोनों मंत्री असांजे के मुद्दे का राजनीतिक हल निकालने के लिए अधिकारियों के एक कार्यसमूह बनाने पर सहमत हुए हैं। असांजे खुद भी कह चुके हैं कि इस मामले को हल होने में छह महीने या दो साल का समय लग सकता है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।