विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मोदी ने गूगल के मुख्यालय में स्क्रीन पर देखा वाराणसी, ताज

By Bhupendra SinghEdited By:
Published: Mon, 28 Sep 2015 05:40 AM (IST)Updated: Mon, 28 Sep 2015 10:58 AM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गूगल के मुख्यालय में जाकर दुनिया के सबसे तेज सर्च इंजन का कामकाज का तरीका जाना। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

सैन होजे [एजेंसी]। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गूगल के मुख्यालय में जाकर दुनिया के सबसे तेज सर्च इंजन का कामकाज का तरीका जाना। मोदी को गूगल मेप से उनका चुनाव क्षेत्र, वाराणसी व आगरा का ताजमहल दिखाया गया। इस दौरान गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई उनके साथ थे।

तस्वीरेंः गूगल के मुख्यालय पहुंचे मोदी

क्रोम का सबसे पहले भारत में उपयोग : सुंदर

सुंदर ने बताया कि गूगल क्रोम का सबसे पहले भारत में उपयोग शुरू हुआ। हम भारतीय रेलवे के साथ काम करेंगे। रेलवे का मुझे कोरामंडल से आईआईटी खडगपुर जाते हुए अच्छे से अनुभव हुआ है। इसकी समस्याएं मुझे पता हैं। हम इन्हें हल करेंगे।

समय बचाने के लिए टेक्नोलॉजी आई, लेकिन अब ज्यादा समय इसी में

मोदी ने यहां संबोधन में कहा कि 15 घंटे से आप लोग समस्याओं का समाधान खोज रहे हैं। यह हेका-फेका कल्चर भारत में भी होना चाहिए। अपनी पूरी रात इसमें खपा देते हैं। सामान्य मानव जीवन बेहतर बनाने के लिए आप जुट जाते हैं। मैं आपको भारत की सवा अरब लोगों के साथ कोटि-कोटि धन्यवाद देता हूं। मैं सुंदर व गूगल को भी धन्यवाद देता हूं। प्रौद्योगिकी विकास का मूल कारण छोटी-छोटी चीजों के हल में लगने वाले लंबे वक्त को बचाने के लिए इसका विकास हुआ। लेकिन हुआ उल्टा, आज लोग सबसे ज्यादा समय उसी में बिताते हैं। बच्चा भी मां से दूध मांगता है तो वह कहती है कि ठहरो मुझे एक वॉट्स एप फारवर्ड करना है। लेकिन समय के साथ इसमें गुणात्मक परिवर्तन होगा। अब भारत का रेलवे व गूगल मिलकर 500 स्टेशनों को वाई-फाई करेगा।

दुनिया के सबसे तेज सर्च

इंजन गूगल की खासियत

-5 अरब रुपए रोजाना कमाई। 50 हजार रुपए प्रति सेकंड। एक हफ्ते में 20 हजार लोग आवेदन देते हैं नौकरी के लिए।

-विश्व के 66 फीसदी लोग सर्च के लिए गूगल का उपयोग करते हैं।

-78 फीसदी भारतीयों के गूगल अकाउंट

-गूगोल [जीओओएलजीओएल] से बना है गूगल। गलत स्पेलिंग [जीओओजीएलई] की वजह से गूगल नाम पड़ा।

-गणित में गूगोल का मतलब है, 10 रेज्ड टू द पावर हंड्रेड [यानी एक के आगे 100 शून्य]

-1998 में 10 हजार सवाल आते थे। अब हर सेकंड में 40 हजार सवाल आते हैं।