Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राजनीति में 'ट्रंप' कार्ड पर बिफरीं मिशेल

    By Abhishek Pratap SinghEdited By:
    Updated: Thu, 07 Apr 2016 09:30 PM (IST)

    अमेरिका की प्रथम महिला मिशेल ओबामा ने राष्ट्रपति उम्मीदवारी के रिपब्लिकन दावेदार डोनाल्ड ट्रंप पर अप्रत्यक्ष रूप से निशाना साधा है।

    वाशिंगटन। अमेरिका की प्रथम महिला मिशेल ओबामा ने राष्ट्रपति उम्मीदवारी के रिपब्लिकन दावेदार डोनाल्ड ट्रंप पर अप्रत्यक्ष रूप से निशाना साधा है। राष्ट्रपति चुनाव प्रचार में इस्तेमाल की जा रही घृणित भाषा की उन्होंने तीखी आलोचना की है। अमेरिका को प्रवासियों का देश बताते हुए उन्होंने कहा है कि विविधता हमेशा इसकी सबसे बड़ी ताकत बनी रहेगी। व्हाइट हाउस में बुधवार को नवरोज जश्न के दौरान उन्होंने यह बात कही।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अपनी दावेदारी की घोषणा के बाद से ही ट्रंप प्रवासियों पर निशाना साधते रहे हैं। वे मुसलमानों का अमेरिका में प्रवेश बंद करने और मैक्सिको की सीमा पर दीवार बनाने की बात भी कह चुके हैं। इन बयानों को लेकर राष्ट्रपति बराक ओबामा भी उनकी निंदा कर चुके हैं। मिशेल ने इन बयानों का जिक्र किए बगैर कहा कि हमें इस समय परेशान करने वाली और घृणित भाषणबाजी सुनने को मिल रही है। ऐसे में यह याद रखना बेहद महत्वपूर्ण है कि विविधता अमेरिका की ताकत और गर्व का सबसे बड़ा स्रोत रही है और हमेशा रहेगी।

    इस दौरान उन्होंने व्हाइट हाउस में मनाए जाने वाले विभिन्न संस्कृतियों के त्योहारों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा,"मुझे इस बात का गर्व है कि हम व्हाइट हाउस में सेंट पैट्रिक्स डे, दिवाली, सिनो डे मायो का जश्न मनाते हैं। आज नवरोज मना रहे हैं।" गौरतलब है कि नवरोज वसंत में मनाया जाने वाला त्योहार है। पारसी समुदाय और ईरानी लोगों के लिए यह नए साल की शुरुआत का मौका होता है।

    comedy show banner
    comedy show banner