विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 21, 2011 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राजोय बने स्पेन के नए प्रधानमंत्री

By Edited By:
Published: Wed, 21 Dec 2011 03:24 AM (IST)Updated: Wed, 21 Dec 2011 01:53 PM (IST)

स्पेन की संसद ने मतदान कर कंजरवेटिव मारियानो राजोय को मंगलवार को देश का नया प्रधानमंत्री चुना।

News Article Hero Image

मैड्रिड। स्पेन की संसद ने मतदान कर कंजरवेटिव मारियानो राजोय को मंगलवार को देश का नया प्रधानमंत्री चुना।

गौरतलब है स्पेन कर्ज संकट से जूझ रहा है।

राजोय की पॉपुलर पार्टी को संसद में पूर्ण बहुमत मिला। उनकी पार्टी को 20 नवंबर के चुनाव में देश को आर्थिक संकट से उबारने के वादे पर जबरदस्त जीत मिली थी।

निचले सदन में उन्हें 350 में से 187 वोट प्राप्त हुए जबकि 149 ने उनके खिलाफ मतदान किया। वहीं, 14 सांसदों ने मतदान में भाग नहीं लिया।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर