विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 12, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इमरान की सफलता से खुश हैं तलाकशुदा पत्नी जेमिमा

By Edited By:
Published: Sun, 12 May 2013 04:55 PM (IST)Updated: Sun, 12 May 2013 04:59 PM (IST)

क्रिकेटर से राजनेता बने इमरान खान की पूर्व पत्नी जेमिमा खान तहरीक ए इंसाफ [पीटीआइ] की सफलता से काफी खुश ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लंदन। क्रिकेटर से राजनेता बने इमरान खान की पूर्व पत्नी जेमिमा खान तहरीक ए इंसाफ [पीटीआइ] की सफलता से काफी खुश हैं। उन्होंने कहा है कि पीटीआइ दो प्रांतों में सरकार बना सकती है हालांकि इस बीच पार्टी ने एक बयान में कहा है कि वह अफगानिस्तान की सीमा से लगने वाले खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सरकार बनाएगी।

39 वर्षीय जेमिमा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा है कि यह उस राजनीतिक पार्टी के लिए बड़ी सफलता है, जिसके पास कभी संसद में एक ही सीट हुआ करती थी। अपने दूसरे ट्विटर संदेश में उन्होंने कहा कि आतंकियों की धमकियों से डरे बिना पाकिस्तान के लोगों ने वोट डाले हैं। चुनाव के दौरान मैंने लोगों की शांति और सुरक्षा की प्रार्थना की है।

जेमिमा ने वर्ष 1995 में इमरान से निकाह किया था, लेकिन वर्ष 2004 में दोनों ने तलाक ले लिया। दोनों के दो बेटे हैं सुलेमान खान और कासिम खान। अपने बच्चों के साथ लंदन में रह रही जेमिमा ने अपने ट्वीट में बताया कि उनके बेटों ने चुनाव के दिन इमरान का कुर्ता पहना हुआ था। पीटीआइ के शीर्ष नेता असद उमर ने कहा, पार्टी के लिए यह बड़ा और सुनहरा दिन है। जिस पार्टी का संसद में प्रतिनिधित्व कभी न के बराबर था, वह आज देश की दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर