विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 09, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हाफिज सईद के ट्विटर अकाउंट बंद होने पर भड़का जमात उद दावा

By Kamal VermaEdited By:
Published: Tue, 09 Dec 2014 06:26 PM (IST)Updated: Tue, 09 Dec 2014 10:01 PM (IST)

अपने आका हाफिज सईद का ट्विटर अकाउंट बंद होने से भड़के जमात उद दावा (जेयूडी) ने कहा कि यह कदम भारत को खुश करने के लिए उठाया गया है। जेयूडी प्रवक्ता याहिया मुजाहिद ने कहा, 'नई दिल्ली के दबाव में ट्विटर प्रबंधन ने जमात उद दावा और उसके प्रमुख के

News Article Hero Image

लाहौर। अपने आका हाफिज सईद का ट्विटर अकाउंट बंद होने से भड़के जमात उद दावा (जेयूडी) ने कहा कि यह कदम भारत को खुश करने के लिए उठाया गया है। जेयूडी प्रवक्ता याहिया मुजाहिद ने कहा, 'नई दिल्ली के दबाव में ट्विटर प्रबंधन ने जमात उद दावा और उसके प्रमुख के आधिकारिक एकाउंट्स को हटाया है। यह कार्रवाई अभिव्यक्ति की आजादी के खिलाफ है।'

ट्विटर ने सोमवार को बिना कोई कारण बताए हाफिज सईद व जेयूडी के एकाउंट्स को बंद कर दिया था। माना जा रहा है कि हाफिज और जेयूडी की ओर से आतंकी गतिविधियों के लिए लोगों को उकसाए जाने पर ट्विटर ने यह कदम उठाया है। मुजाहिद ने ट्विटर की नीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसी नीतियों से सच्चाई को दबाया नहीं जा सकता है। प्रवक्ता ने कहा कि इससे पहले फेसबुक जेयूडी के कई पेजों को हटा चुका है। इस प्रकार के कदम इस्लाम और मुस्लिम विरोधी हैं।

पढ़ें: हाफिज सईद का टि़वटर अकाउंट बंद

चुनाव में गड़बड़ी का मिशन लेकर हाफिज सईद पीओके में डटा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।