विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चुनाव में गड़बड़ी का मिशन लेकर पीओके में डटा हाफिज सईद

By Sanjay BhardwajEdited By:
Published: Mon, 03 Nov 2014 12:01 PM (IST)Updated: Mon, 03 Nov 2014 12:27 PM (IST)

कुख्यात आतंकी और 26/11 हमले के मुख्य आरोपी हाफिज सईद ने गुलाम कश्मीर (पीओके) के मुजफ्फराबाद के एक आतंकी ट्रेनिंग कैंप को अपना नया ठिकाना बनाया है। इंटेलिजेंस सूत्र ने बताया है कि वह जम्‍मू-कश्‍मीर विधानसभा चुनाव में गड़बड़ी फैलाने की फिराक में है।

News Article Hero Image

श्रीनगर/नई दिल्‍ली।कुख्यात आतंकी और 26/11 हमले के मुख्य आरोपी हाफिज सईद ने गुलाम कश्मीर (पीओके) के मुजफ्फराबाद के एक आतंकी ट्रेनिंग कैंप को अपना नया ठिकाना बनाया है। इंटेलिजेंस सूत्र ने बताया है कि वह जम्‍मू-कश्‍मीर विधानसभा चुनाव में गड़बड़ी फैलाने की फिराक में है।

उधर, इंटेलिजेंस सूत्रों ने यह भी कहा है कि हाफिज सईद ने आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से कश्मीर में आई बाढ़ से बेघर और बेरोजगार हुए युवकों को भर्ती करने को कहा है। उसने आतंकी संगठन से कहा है कि लश्कर को इस मौके का फायदा उठाना चाहिए। सईद के अनुसार सरकार से नाराज चल रहे कश्मीरी युवक इस समय आतंकी संगठन का दामन आसानी से थाम सकते हैं।

भारतीय खुफिया एजेंसियों के सूत्रों ने बताया, 'सईद अभी गुलाम कश्मीर (पीओके) में है। वहां उसने बाढ़ के बाद बेघर और बेरोजगार हुए कश्मीर और पीओके के युवकों को आतंकी संगठनों में भर्ती होने के लिए प्रोत्साहित करने को कहा।'

पहचान गुप्त रखने की शर्त पर सूत्र ने कहा, 'लश्कर-ए-तैयबा को लगता है कि यह अधिक से अधिक युवकों को भर्ती करने का सही समय है क्योंकि राज्य में आई बाढ़ से हजारों की संख्या में युवक बेघर और बेरोजगार हुए हैं।' कश्मीर और पीओके में सात सितंबर को आई भीषण बाढ़ ने हजारों लोगों को बेघर कर दिया है।

इंटेलीजेंस ब्यूरो ने इस संबंध में दिल्ली और जम्मू-कश्मीर समेत कई राज्यों को अलर्ट भेजा है। इसमें यह भी कहा गया है कि लश्कर-ए-तैयबा दिल्ली के दूतावासों और धरोहरों को निशाना बना सकता है।

सुरक्षा विशेषज्ञ मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) प्रबीर कुमार चक्रवर्ती ने कहा कि हाफिज सईद के पीओके दौरे ने अवश्य ही सीमा पार युवकों की भर्ती करने वालों के हौसले बुलंद किए होंगे। उन्होंने कहा,'खाली बैठे हुए लोगों को काम देना सबसे आसान होता है। कश्मीर में बाढ़ से बेरोजगार हुए युवकों का पुनर्वास जरूरी है। सरकार को इस ओर ध्यान देना चाहिए।'

पढ़ें : पाकिस्‍तान ने हाफिज को अपना 'आजाद नागरिक' बताया

पढ़ें : पाक में आई बाढ़ के लिए सईद ने भारत को ठहराया जिम्‍मेदार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।