विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 08, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हाफिज सईद का ट्विटर एकाउंट बंद

By manoj yadavEdited By:
Published: Mon, 08 Dec 2014 07:30 PM (IST)Updated: Tue, 09 Dec 2014 12:14 AM (IST)

मुंबई आतंकी हमले (26/11) के मास्टरमाइंड हाफिज सईद का ट्विटर एकाउंट बंद कर दिया गया है। आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का संस्थापक सईद सोशल नेटवर्किग साइट पर लगातार भारत के खिलाफ जहर उगल रहा था। अब सईद न तो इस ट्विटर एकाउंट पर कुछ लिख सकता है और न ही कोई

News Article Hero Image

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। मुंबई आतंकी हमले (26/11) के मास्टरमाइंड हाफिज सईद का ट्विटर एकाउंट बंद कर दिया गया है। आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का संस्थापक सईद सोशल नेटवर्किग साइट पर लगातार भारत के खिलाफ जहर उगल रहा था। अब सईद न तो इस ट्विटर एकाउंट पर कुछ लिख सकता है और न ही कोई दूसरा उसे देख सकता है। वैसे कहा जा रहा है कि यह एकाउंट बंद होने के बाद सईद नए एकाउंट के साथ फिर सक्रिय हो गया है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां अभी इसकी सत्यता की जांच कर रही हैं।

भारतीय सुरक्षा एजेंसियां इंटरनेट पर मौजूद आतंकी सामग्री हटाने के लिए अमेरिका पर लगातार दवाब बना रही थीं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि खासकर सईद जैसे आतंकियों के सोशल नेटवर्किग साइट के मार्फत जहर उगलने पर रोक लगाने के लिए अमेरिकी सरकार से कई बार अनुरोध किया गया था। ट्विटर ने कहा है कि सुरक्षा कारणों से इस एकाउंट को बंद किया जा रहा है।

पिछले शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर में सेना के शिविर पर लश्कर-ए-तैयबा के हमले के दौरान भी सईद आतंकियों का मनोबल बढ़ाने की कोशिश कर रहा था। अपने ट्विटर एकाउंट पर उसने गुजरात दंगों का बदला लेने और आजादी हासिल करने तक जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले जारी रखने का एलान किया था। इसके दो दिन पहले ही उसने लाहौर में अपने संगठन जमात उद दावा की बड़ी रैली की थी, जिसके लिए पाक सरकार ने विशेष ट्रेनें चलाई थीं। भारत ने इसे पाकिस्तान सरकार की आतंक को मुख्यधारा से जोड़ने की हरकत करार दिया था।

अमेरिका ने रखा है 30 करोड़ का इनाम

26/11 पर भारत के सुबूतों को नाकाफी बताते हुए भले ही पाकिस्तान सईद के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रहा हो, लेकिन अमेरिका, इंग्लैंड और संयुक्त राष्ट्र ने उसे अंतरराष्ट्रीय आतंकी घोषित कर रखा है। अमेरिका ने तो सईद के खिलाफ आतंक का सुबूत देने के लिए 50 लाख डालर (करीब 30 करोड़ रुपये) का इनाम रखा है। उसने जमात उद दावा को भी प्रतिबंधित कर दिया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।