विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 23, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इटली में मारा गया बर्लिन हमले का संदिग्ध

By Abhishek Pratap SinghEdited By:
Published: Fri, 23 Dec 2016 03:30 PM (IST)Updated: Fri, 23 Dec 2016 05:56 PM (IST)

रिपोर्ट के मुताबिक एक रुटीन पहचान के तहत अनीस अमरी को सुबह तीन बजे के करीब रोका गया। इतने में ...और पढ़ें

लॉरी हमले में 12 लोगों की मौत हो गई थी
लॉरी हमले में 12 लोगों की मौत हो गई थी

रोम, प्रेट्र/रायटर। बर्लिन में ट्रक से हुए हमले के ट्यूनिशियाई संदिग्ध को पुलिस ने मिलन में मार गिराया। आस्ट्रेलियाई पुलिस ने सात आतंकियों को गिरफ्तार कर मेलबर्न में आतंकी हमले की योजना विफल कर दी है। जर्मनी में भी पुलिस ने शापिंग मॉल पर हमले की योजना बना रहे दो भाइयों को गिरफ्तार किया है।

इटली के सुरक्षा सूत्रों के मुताबिक, नियमित जांच के दौरान शुक्रवार को तीन बजे भोर में अनीस आमरी की कार रोकी गई। कार रोकते ही आमरी ने अपनी पिस्टल निकाल ली। गोलीबारी में पुलिस ने उसे मार गिराया। बर्लिन में ट्रक से हुए हमले के बाद से वह लापता था। ट्यूनिशिया से वह 2011 में इटली आया था। एक शरणार्थी केंद्र में आग लगाने के जुर्म में उसे सजा हुई थी। 2015 में रिहा होने के बाद वह जर्मनी चला गया था।

आस्ट्रेलिया पुलिस ने इस्लामिक स्टेट (आइएस) से प्रेरित सात आतंकियों को गिरफ्तार किया। एक युवक और युवती को सबूत के अभाव में छोड़ दिया गया है। गुरुवार रात छापे के दौरान पकड़े गए आतंकी मेलबर्न में क्रिसमस दिवस पर श्रृंखलाबद्ध विस्फोट करने वाले थे। आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

पढ़ें- ट्रंप ने कहा, यूरोप, तुर्की पर हमले ने मुझे सच साबित किया

यहां सोमवार को पाकिस्तान और आस्ट्रेलियाई टीम के बीच दूसरा टेस्ट मैच होगा। जर्मनी में गुरुवार रात हिरासत में लिए गए दोनों संदिग्ध कोसेवो में पैदा हुए थे। पुलिस ने पश्चिमी जर्मनी के एक शॉपिंग मॉल पर हमले की योजना में शामिल रहने के संदेह में गिरफ्तार किया है। पुलिस दोनों भाइयों की मंशा और हमले की योजना में किसी और के शामिल होने की जांच कर रही है।

पढ़ें- अमेरिका जा रहे हैं तो, बतानी होगी अपनी सोशल मीडिया एक्टिविटी