विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 02, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आइएस के पास हैं परमाणु हथियार, कहर बरपाने की दी धमकी

By anand rajEdited By:
Published: Tue, 02 Dec 2014 08:08 AM (IST)Updated: Tue, 02 Dec 2014 08:33 AM (IST)

इराक और सीरिया में कहर बरपा रहे इस्लामिक स्टेट (आइएस) द्वारा परमाणु हथियार विकसित करने का सनसनीखेज दावा सामने आया है। आतंकियों ने सोशल मीडिया में परमाणु हथियार की तस्वीरें अपलोड कर लंदन में कहर बरपाने की धमकी तक दे डाली है।

News Article Hero Image

लंदन। इराक और सीरिया में कहर बरपा रहे इस्लामिक स्टेट (आइएस) द्वारा परमाणु हथियार विकसित करने का सनसनीखेज दावा सामने आया है। आतंकियों ने सोशल मीडिया में परमाणु हथियार की तस्वीरें अपलोड कर लंदन में कहर बरपाने की धमकी तक दे डाली है।

अखबार के मुताबिक मोसुल विश्वविद्यालय से चुराए गए रेडियोधर्मी यूरेनियम का इस्तेमाल कर आतंकी संगठन ने परमाणु हथियार विकसित किया है। इराकी शहर मोसुल पर आइएस ने जून में कब्जा कर लिया था। विश्वविद्यालय से रसायन गायब होने के चार महीने बाद यह बात सामने आई है। इस संबंध में ऑनलाइन धमकी देने वालों में विस्फोटक विशेषा हूमायूं तारिक भी है। ब्रिटिश नागरिक तारिक 2012 में देश छोड़कर पश्चिम एशिया भाग गया था। मुस्लिम अल ब्रितानी के छद्म नाम से किए गए ट्वीट में कहा गया है, इस्लामिक स्टेट के पास विध्वंसकारी बम है। मोसुल विश्वविद्यालय से हमें कुछ रेडियोएक्टिव पदार्थ मिले थे। इससे हमने इसका निर्माण किया है और जानते हैं कि यह कितना घातक होगा।

पढ़ेंः मिस्त्र में भी आतंकी समूह घोषित आइएस

पढ़ेंः आइएस की हिंसा, ईश्वर के खिलाफ घोर पापः पोप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।