विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 30, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आइएस की हिंसा ईश्र्वर के खिलाफ घोर पाप: पोप

By manoj yadavEdited By:
Published: Sun, 30 Nov 2014 05:33 PM (IST)Updated: Sun, 30 Nov 2014 05:50 PM (IST)

पोप फ्रांसिस ने रविवार को कहा कि इस्लामिक स्टेट (आइएस) के आंतकवादी सीरिया और इराक में 'ईश्वर के खिलाफ घोर पाप' कर रहे हैं। उन्होंने अंतर धार्मिक बातचीत और वहां के संघर्षो को खत्म करने के लिए गरीबी से मुकाबले का आह्वान किया है।

News Article Hero Image

इस्तांबुल। पोप फ्रांसिस ने रविवार को कहा कि इस्लामिक स्टेट (आइएस) के आंतकवादी सीरिया और इराक में 'ईश्वर के खिलाफ घोर पाप' कर रहे हैं। उन्होंने अंतर धार्मिक बातचीत और वहां के संघर्षो को खत्म करने के लिए गरीबी से मुकाबले का आह्वान किया है।

तुर्की की अपनी यात्रा के अंतिम दिन पोप ने एक कार्यक्रम में यह बात कही। तुर्की में करीब 20 लाख सीरिया के शराणार्थियों ने आश्रय ले रखा है। इसमें हजारों की संख्या में ईसाई भी शामिल हैं। पोप ने कहा कि सभी धर्मो के लोगों को 'अमानवीय और बर्बर' लड़ाई के इर्दगिर्द छोड़ा नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा, 'लोगों का अमन चैन छिनना, ¨हसा की कार्रवाई या कमजोरों और असहाय लोगों के खिलाफ कृत्यों को निर्देशित करना पूरी तरह ईश्वर के खिलाफ घोर पाप है।' उन्होंने उत्तरी नाइजीरिया के सबसे बड़े शहर कानो स्थित मस्जिद पर शुक्रवार को हुए हमले की भी निंदा की। इसमें कम से कम 81 लोग मारे गए थे। हाल के दिनों में यह तीसरा मौका है जब पोप ने आइएस आतंकवादियों का जिक्र किया।

पढ़ेंः किसी खास मकसद से ही भारत लौटा है आरिफ

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।