विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 01, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मिस्र में भी आतंकी समूह घोषित आइएस

By Sachin kEdited By:
Published: Mon, 01 Dec 2014 04:00 PM (IST)Updated: Mon, 01 Dec 2014 04:09 PM (IST)

मिस्र की एक अदालत ने इराक व सीरिया में तबाही मचा रहे इस्लामिक स्टेट (आइएस) को आतंकी समूह घोषित कर दिया है।

News Article Hero Image

काइरो। मिस्र की एक अदालत ने इराक व सीरिया में तबाही मचा रहे इस्लामिक स्टेट (आइएस) को आतंकी समूह घोषित कर दिया है।

शिन्हुआ ने सरकारी मेना न्यूज एजेंसी के हवाले से बताया कि मिस्र के एक वकील की ओर से दायर मामले के पक्ष में काइरो की अदालत ने फैसला सुनाया है। इसमें समूह को एक आतंकी संगठन के तौर पर वर्गीकृत करने का अनुरोध किया गया था।

अपनी याचिका में वकील ने दावा किया कि सुन्नी कट्टरपंथी समूह समर्थित अंसार बयत अल-मकदीस आतंकी समूह अशांत सिनाई प्रायद्वीप में मिस्र की सेना के खिलाफ आतंकी हमलों को अंजाम दिया। इराक व सीरिया के बड़े हिस्से पर कब्जा करने वाले आइएस को पहले ही अमेरिका, पश्चिमी देशों समेत कई इस्लामिक व खाड़ी देश आतंकी समूह घोषित कर चुके हैं।

हालांकि मिस्र में आइएस की कोई गतिविधि नहीं है, लेकिन मिस्र के कई लोग इराक व सीरिया में इस खूंखार समूह में शामिल हो चुके हैं। सिनाई के आतंकी समूह अंसार बयत अल-मकदीस को अप्रैल में आए एक अदालती फैसले में आतंकी समूह घोषित किया जा चुका है।

पढ़ेंः आतंकी हमले के सबक

आइएस और अलकायदा से देश को खतरा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।