विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 01, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आइएस और अलकायदा से देश को खतरा : आइबी निदेशक

By Abhishake PandeyEdited By:
Published: Mon, 01 Dec 2014 09:59 AM (IST)Updated: Mon, 01 Dec 2014 10:08 AM (IST)

इंटेलीजेंस ब्यूरो (आइबी) के निदेशक आसिफ इब्राहिम ने कहा है कि आतंकी संगठन आइएस और अलकायदा देश की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन गए हैं। यदि इनसे प्राथमिकता के आधार पर नहीं निपटा गया तो ये देश की सुरक्षा के लिए और अधिक खतरा उत्पन्न कर सकते हैं।

News Article Hero Image

गुवाहाटी। इंटेलीजेंस ब्यूरो (आइबी) के निदेशक आसिफ इब्राहिम ने कहा है कि आतंकी संगठन आइएस और अलकायदा देश की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन गए हैं। यदि इनसे प्राथमिकता के आधार पर नहीं निपटा गया तो ये देश की सुरक्षा के लिए और अधिक खतरा उत्पन्न कर सकते हैं।

पुलिस महानिदेशकों व पुलिस महानिरीक्षकों के सम्मेलन में अपने भाषण में आइबी निदेशक ने चेताया कि आइएस द्वारा तेजी से क्षेत्रों पर कब्जा करने और खिलाफत का झंडा बुलंद करने वाले प्रभाव ने इस संगठन की छवि को आकर्षक बनाया है। साथ ही वह अपनी क्षमताएं भी बढ़ा रहा है।

इब्राहिम ने कहा कि 80 से ज्यादा देशों के युवक इराक और सीरिया में आइएस के संघर्ष में शामिल होने गए हैं। उन्होंने कहा कि अफगान-पाकिस्तान सीमा पर सक्रिय इंडियन मुजाहिदीन से अलग हुए गुट ने आइएस को अपना समर्थन दिया है और उसको बढ़ावा देने के लिए अलकायदा ने भारतीय उपमहाद्वीप में अपनी इकाई गठित कर विशेष तौर पर भारत को निशाना बनाने की घोषणा की है। ऐसे में भारत पर हमले का खतरा बढ़ता जा रहा है।

पढ़े - भारतीय कैदियों का खून निकालकर कुत्तों को पिलाता है पाक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।