विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 15, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मोसुल यूनिवर्सिटी से इराकी सेना ने आइएस को खदेड़ा

By Mohit TanwarEdited By:
Published: Sun, 15 Jan 2017 06:17 PM (IST)Updated: Sun, 15 Jan 2017 06:22 PM (IST)

यूनिवर्सिटी पर कब्जे के बाद सेना ने दजला नदी के समीप के इलाकों पर भी कब्जा कर लिया।

मोसुल यूनिवर्सिटी से इराकी सेना ने आइएस को खदेड़ा
मोसुल यूनिवर्सिटी से इराकी सेना ने आइएस को खदेड़ा

मोसुल, रायटर। मोसुल यूनिवर्सिटी से इस्लामिक स्टेट (आइएस) के आतंकियों को खदेड़ने में इराकी सेना कामयाब रही। यूनिवर्सिटी पर कब्जे के बाद सेना ने दजला नदी के समीप के इलाकों पर भी कब्जा कर लिया। सेना ने रविार को यूनिवर्सिटी परिसर की गहन तलाशी की। यह जानकारी सेना के अधिकारी ने रविवार को दी।

इराक की आतंकवाद विरोधी सेवा (सीटीएस) के प्रमुख ने कहा कि सुरक्षा बल दजला के पूरे पूर्वी किनारे पर कब्जा करने में जुटे हैं। यह नदी मोसुल को दक्षिण और उत्तर में बांटती है।

नदी के पूर्वी किनारे पर कब्जा होने के साथ ही आतंकियों के हाथ से बड़ा इलाका सरकार के हाथों में आ जाएगा। पूर्वी हिस्से पर कब्जे के बाद सेना पश्चिमी मोसुल पर हमला करने में सक्षम हो जाएगी। इस हिस्से पर अभी तक आइएस का कब्जा है। आतंकी कार बम और निशानेबाजों के सहारे सेना से मुकाबला कर रहे हैं।

अफगानिस्तान में आइएस से संघर्ष करेगी बुजुर्ग महिला

लंदन : गुल बीबी के बारे में किसी ने भी नहीं सोचा था कि वह बुढ़ापे में लड़ाका बनेगी। उम्र के 80वें दशक में कदम रख चुकी गुल आइएस से लोहा लेने वाली उत्तरी अफगानिस्तान के जावजान प्रांत की सौ से ज्यादा महिलाओं में शामिल हो गई हैं।

तुर्कमेनिस्तान की सीमा पर स्थित इस प्रांत की इन सभी महिलाओं ने या तो पति या बेटे या भाई को खो दिया है। सभी को तालिबान ने चोट पहुंचाई है। अब यह प्रांत आइएस के निशाने पर है। गुल के पांच बेटे और चार भतीजे आतंकियों के हाथों मारे जा चुके हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।