यूएन पर भारत का 412 करोड़ रुपये बकाया
संयुक्त राष्ट्र के शांतिरक्षक अभियानों में भारत बढ़-चढ़ कर योगदान करता है। यही वजह है कि जवान और सैन्य उपकरणों के योगदान के एवज में भारत का यूएन पर सब ...और पढ़ें

संयुक्त राष्ट्र, प्रेट्र । संयुक्त राष्ट्र के शांतिरक्षक अभियानों में भारत बढ़-चढ़ कर योगदान करता है। यही वजह है कि जवान और सैन्य उपकरणों के योगदान के एवज में भारत का यूएन पर सबसे ज्यादा 62 मिलियन डॉलर (412 करोड़ रुपये) का बकाया है।
यूएन उपमहासचिव (प्रबंधन) यूकियो तकासू के मुताबिक 31 मार्च, 2016 तक सैन्य योगदान करने वाले देशों का यूएन पर कुल 827 मिलियन डॉलर (5,498 करोड़ रुपये) का बकाया था। इसमें भारत शीर्ष पर है। दूसरे नंबर पर बांग्लादेश और तीसरे पर पाकिस्तान है। इस मामले में इथोपिया चौथे पायदान पर है। तकासू ने शांतिरक्षक अभियान में योगदान करने वाले देशों के बकाये को चिंता का सबब बताया है। भारत के 7,695 जवान दुनिया भर के विभिन्न हिस्सों में अत्यंत कठिन परिस्थितियों में शांति की स्थापना में जुटे हैं। यूएन अभियान में सबसे ज्यादा जवान भेजने के मामले में भारत दूसरे पायदान पर है। बकौल तकासू, शांतिरक्षक अभियान में अमेरिका पर यूएन का 1.3 अरब डॉलर (8647 करोड़ रु.) बकाया है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।