सिंगापुर में भारतीय छात्रा ने जीता साहित्य पुरस्कार
सिंगापुर में भारतीय मूल की नौ साल की छात्रा सामिया खान को कहानी लेखन प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार के लिए चुना गया है। इस प्रतियोगिता के अंतिम दौर का आयोजन '¨हदी प्रेरणा पुरस्कार' के उद्घाटन सत्र में किया गया।
सिंगापुर। सिंगापुर में भारतीय मूल की नौ साल की छात्रा सामिया खान को कहानी लेखन प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार के लिए चुना गया है। इस प्रतियोगिता के अंतिम दौर का आयोजन हिंदी प्रेरणा पुरस्कार के उद्घाटन सत्र में किया गया। सामिया ने 8-12 वर्ष के आयुवर्ग में पुरस्कार हासिल किया।
उल्लेखनीय है कि सिंगापुर में उत्तरी भारतीय मूल के छात्रों के लिए हिंदी दूसरी अनिवार्य भाषा के तौर पर पढ़ाई जाती है। चौथी कक्षा की छात्रा सामिया को अपने पिता मोहम्मद शारिक खान और मां शीबा खान से ¨हदी सीखने की प्रेरणा मिली। सामिया ने कहा कि अब वह मुंबई में अपने दादा-दादी से ¨हदी में बात करती है। भारतीय उच्चायुक्त विजय ठाकुर सिंह ने सामिया को यह पुरस्कार दिया। पुरस्कार की संस्थापक ममता मंडल ने बताया कि युवा समूह में अंशुल तुकोल ने कहानी लेखन का पुरस्कार जीता।
अंजलि त्रिपाठी ने 16 साल से बड़े बच्चों के वर्ग में पुरस्कार जीता। कविता, संबोधन और लेखन तीनों श्रेणियों में पुरस्कार जीतकर छात्र संजय कुमार ने शीर्ष स्थान हासिल किया। करीब तीन महीने तक विभिन्न स्तरों पर हुई प्रतियोगिता में सिंगापुर के स्कूलों के 100 से भी ज्यादा छात्रों ने भाग लिया था।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।