Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अमेरिकी विमान में किशोरी से छेड़छाड़ करने वाला भारतीय डॉक्टर गिरफ्तार

    By Gunateet OjhaEdited By:
    Updated: Sun, 06 Aug 2017 10:53 PM (IST)

    घटना 23 जुलाई को न्यूजर्सी जा रहे यूनाइटेड एयरलाइंस के विमान में हुई।

    अमेरिकी विमान में किशोरी से छेड़छाड़ करने वाला भारतीय डॉक्टर गिरफ्तार

    न्यूयॉर्क, प्रेट्र। अमेरिका में विमान यात्रा के दौरान नाबालिग लड़की को गलत तरीके से छूने के आरोप में एक भारतीय डॉक्टर को गिरफ्तार किया गया है। घटना 23 जुलाई को न्यूजर्सी जा रहे यूनाइटेड एयरलाइंस के विमान में हुई।

    वाशिंगटन पोस्ट के मुताबिक, 16 वर्षीय लड़की विमान में अकेले सफर कर रही थी। आरोपी उसकी बगल की सीट पर था। लड़की ने शिकायत की कि जब वह सो रही थी, उसके साथ यह हरकत की गई। आरोपी की पहचान विजय कुमार कृष्णप्पा के रूप में की गई है। उसने लड़की को छुआ तो लड़की उसका हाथ हटाकर फिर सो गई। कृष्णप्पा ने फिर अपना हाथ उसके शरीर पर रख दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसके बाद लड़की ने विमान के क्रू से शिकायत की और उसकी सीट बदल दी गई। नेवार्क हवाई अड्डे पर लड़की ने अपने माता-पिता को बुलाया। लेकिन तब तक कृष्णप्पा वहां से जा चुका था। इसके बाद मामला एफबीआइ को सौंपा गया जिसने कृष्णप्पा का पता लगा कर उसे गिरफ्तार किया। घटना के एक दिन बाद कृष्णप्पा पर संघीय अदालत में आरोप लगाए गए। हालांकि उसे बांड पर रिहा कर दिया गया और निगरानी में रखा गया है।

    comedy show banner
    comedy show banner