विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 28, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अमेरिका: भारतवंशी महिला से पूछा, अवैध रूप से तो नहीं रह रहीं

By Sachin BajpaiEdited By:
Published: Sat, 28 Jan 2017 11:30 PM (IST)Updated: Sun, 29 Jan 2017 10:08 PM (IST)

पिल्लालामारी और उनके पति रवि कुचिमंची शाह रुख खान की फिल्म 'स्वदेश' के निर्माण के प्रेरणास्रोत रहे हैं।

अमेरिका: भारतवंशी महिला से पूछा, अवैध रूप से तो नहीं रह रहीं
अमेरिका: भारतवंशी महिला से पूछा, अवैध रूप से तो नहीं रह रहीं

न्यूयॉर्क, प्रेट्र : अमेरिका में भारतीय-अमेरिकी महिला को रोककर पुलिस ने पूछताछ की। 47 वर्षीय अरविंद पिल्लालामारी से पूछा गया कि क्या वह अमेरिका में अवैध रूप से रह रही हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अप्रवासन नीतियों को लेकर बढ़ती आशंकाओं के बीच यह घटना हुई। पिल्लालामारी और उनके पति रवि कुचिमंची शाह रुख खान की फिल्म 'स्वदेश' के निर्माण के प्रेरणास्रोत रहे हैं।

अखबार बाल्टिमोर सन के मुताबिक, पिल्लालामारी के साथ यह घटना 21 दिसंबर को मेरीलैंड के नजदीक बेल एयर में हुई। घटना के समय वह रोजाना की तरह सुबह टहलने निकली थीं। तभी बेल एयर पुलिस अधिकारी ने उन्हें रोका और कई सवाल किए। उसने काफी आक्रामक होकर पूछा, 'आपके पास कोई पहचान क्यों नहीं है। क्या आप यहां अवैध रूप से रह रही हैं।'

डोनाल्ड ट्रंप के फैसलों को लेकर चिंतित हैं फ्रांस, जर्मनी

पिल्लालामारी अमेरिकी नागरिक हैं और बेल एयर में करीब 30 वर्षों से रह रही हैं। जब वह छोटी थीं तभी उनके माता-पिता भारत से अमेरिका चले आए थे। पिल्लालामारी ने अपनी आपबीती बेल एयर के बोर्ड ऑफ टॉउन कमिशनर्स की बैठक में 17 जनवरी को सुनाई। उन्होंने कहा कि नागरिक अधिकारों की रक्षा के लिए हमें इस घटना से सीखना चाहिए और सुधार करना चाहिए।

मुस्लिम देशों पर अमेरिकी प्रतिबंध से बढ़ सकता है आतंकी संगठनों का हौसला