विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ओबामा-शरीफ मुलाकात में भारत-पाक संबंधों पर हो सकती है चर्चा

By Edited By:
Published: Sat, 19 Oct 2013 06:32 PM (IST)Updated: Mon, 21 Oct 2013 11:17 AM (IST)

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ अगले सप्ताह ह्वाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा से मुलाकात के दौरान भारत के ...और पढ़ें

News Article Hero Image

वाशिंगटन। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ अगले सप्ताह ह्वाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा से मुलाकात के दौरान भारत के साथ संबंध सुधारने केलिए अपनी ओर से किए जा रहे प्रयासों के बारे में चर्चा कर सकते हैं। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पढ़ें: जंग का मैदान बना बॉर्डर, घुसपैठ की कोशिश की गई नाकाम

शरीफ रविवार को वाशिंगटन पहुंच रहे हैं। बुधवार को ओबामा के साथ मुलाकात में वह भारत और पाकिस्तान के संबंधों को लेकर चर्चा कर सकते हैं। हाल ही में ओबामा ने भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मुलाकात की थी। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पिछले दिनों अफगानिस्तान और भारत के साथ संबंध सुधारने को लेकर शरीफ द्वारा उठाए गए कदमों की सराहना की थी। अधिकारी का कहना है कि पाकिस्तान अफगानिस्तान में मेल-मिलाप की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण सहयोग दे रहा है। वहीं शरीफ ने पिछले महीने सिंह द्वारा ओबामा से मुलाकात में पाकिस्तान को आतंकवाद का केंद्र बताए जाने पर नाखुशी जाहिर की थी।

भारत-पाकिस्तान के बीच परमाणु स्थिरता पर हो बातचीत : कर्टिस

दक्षिण एशिया संबंधी एक विशेषज्ञ का कहना है कि अमेरिका को भारत और पाकिस्तान को परमाणु स्थिरता पर बातचीत के लिए प्रेरित करना चाहिए। उनके मुताबिक ओबामा प्रशासन को चीन को इस बात के लिए विश्वास में लेना चाहिए कि वह भविष्य में तब तक पाकिस्तान को परमाणु सामग्री नहीं बेचे जब तक कि परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) में इस पर सर्वसम्मति नहीं बन जाती है। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की अमेरिका यात्रा से पहले हैरिटेज फाउंडेशन की लीजा कर्टिस ने कहा कि पाकिस्तान के महत्वाकांक्षी परमाणु लक्ष्य से इस बात को लेकर चिंता बढ़ गई है कि क्षेत्र में परमाणु हथियारों की होड़ बढ़ सकती है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।