विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 24, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'पाकिस्‍तान के खिलाफ दंडात्‍मक कार्रवाई पर विचार कर रहा भारत'

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Wed, 24 May 2017 10:58 AM (IST)Updated: Wed, 24 May 2017 11:12 AM (IST)

एक दिन पहले ही भारतीय सेना ने पाकिस्तान को सबक सिखाते हुए बेहद सख्त सैन्य कार्रवाई में उसकी कई सैन्य चौकियों और बंकरों को तबाह कर दिया है।

'पाकिस्‍तान के खिलाफ दंडात्‍मक कार्रवाई पर विचार कर रहा भारत'
'पाकिस्‍तान के खिलाफ दंडात्‍मक कार्रवाई पर विचार कर रहा भारत'

वाशिंगटन, पीटीआई। भारत राजनयिक रूप से पाकिस्‍तान को अलग-थलग करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है और सीमा पार आतंकवाद को कथित समर्थन देने के लिए उसके खिलाफ दंडात्‍मक कार्रवाई पर विचार कर रहा है। अमेरिकी रक्षा खुफिया एजेंसी के निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल विंसेंट स्‍टीवर्ट ने विश्वव्यापी खतरों पर एक सुनवाई के दौरान शक्तिशाली सशस्त्र समिति के सदस्‍यों के सामने यह बात कही।

गौरतलब है कि स्‍टीवर्ट के इस बयान से एक दिन पहले ही भारतीय सेना ने पाकिस्तान को सबक सिखाते हुए बेहद सख्त सैन्य कार्रवाई में उसकी कई सैन्य चौकियों और बंकरों को तबाह कर दिया है। नियंत्रण रेखा (एलओसी) पार पाकिस्तानी चौकियों को तबाह करने की यह कार्रवाई जम्मू-कश्मीर के नौशहरा सेक्टर में अंजाम दी गई।

स्‍टीवर्ट ने कहा कि भारत वृह्द हिंद महासागर क्षेत्र में अपने हितों की रक्षा के लिए खुद को बेहतर स्थिति में रखने के लिए अपनी सेना का आधुनिकीकरण करने में जुटा है और साथ ही वह एशिया में अपनी राजनयिक और आर्थिक पहुंच को भी मजबूत बना रहा है। उनके अनुसार, भारत में कई आतंकवादी हमलों के बाद उसके और पाकिस्तान के द्विपक्षीय संबंध बिगड़े हैं। बकौल स्‍टीवर्ट, 'भारत में खतरनाक आतंकी हमलों की लगातार बनी हुई आशंका, कश्मीर में हिंसा और द्विपक्षीय राजनयिक आरोप-प्रत्यारोप से 2017 में भारत और पाकिस्तान के रिश्ते और खराब होंगे।

यह भी पढ़ें: भारत के जोरदार प्रहार से पाक की 10 चौकियां तबाह, 25-30 पाक सैनिक ढेर