विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 04, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जानें, कैसे अमेरिकन जांचकर्ता ने खोजा मलेशियाई विमान MH 370 का मलबा

By Lalit RaiEdited By:
Published: Fri, 04 Mar 2016 02:32 AM (IST)Updated: Fri, 04 Mar 2016 05:52 AM (IST)

करीब दो साल पहले मोजाम्बिक के एयर स्पेस में हादसे का शिकार मलेशियाई विमान के कुछ टुकड़ों का मिलने का ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मापुतो। करीब दो साल पहले मोजाम्बिक के एयर स्पेस में हादसे का शिकार मलेशियाई विमान के कुछ टुकड़ों का मिलने का दावा एक अमेरिकी नागरिक ने किया है। पेशे से वकील अमेरिकी नागरिक ब्लेन गिब्सन ने रहस्यमयी ढंग से लापता मलेशियाई विमान को खोजने का फैसला किया। उसने बताया कि कैसे उसने पर्यटक स्थल बेंगुएरा के तट से एमएच 370 के मलबे को उसने खोज निकाला।

गिब्सन ने बताया कि वो एक पर्यटक की तरह यात्रा कर रहा था लेकिन मलबे की खोज के सिलसिले में उसकी जिज्ञासा बढ़ी। वो अपनी रूचि के हिसाब से लापता विमान के अवशेषों की खोज में जुट गया। गिब्सन ने कहा कि एमएच370 के अवशेष अब सही हाथों में है। वो साफ तौर पर कुछ नहीं कह सकता है। ऑस्ट्रेलिया में जांच के बाद ही ये तय हो पाएगा कि अवशेष किस विमान के हैं।

गिब्सन के मुताबिक उस इलाके में तीन हवाई हादसे हुए थे। गिब्सन ने कहा कि उसे उम्मीद है कि उसके द्वारा खोजे गए विमान के मलबे एमएच 370 से जुडे़ हो सकते हैं। उसने कहा कि इस बात की संभावना बेहद ही कम है कि मलबे किसी दूसरे विमान के होंगे। एमएच 370 के रहस्यमयी ढंग से लापता होने के बाद उसकी खोजने की लालसा बढ़ी और उसने अपने खर्च पर जानकारी इकठ्ठा करने के लिए मलेशिया और मालदीव की यात्रा की।

गिब्सन ने कहा कि मलबे की खोज वो किसी फायदे या पत्रकारिता की दृष्टि से नहीं कर रहा था। बल्कि उसकी अपनी रूचि ने उसे मलबा खोजने के लिए प्रेरित किया। गिब्सन ने बताया कि वो इस खोज में करीब एक साल तक लगा रहा और विमान हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों से कुआलालंपुर में मिला। मोजाम्बिक एविएशन संस्थान के निदेशक जो डी अबू ने विमान के मलबे को दुनिया के सामने सार्वजनिक किया। अबू ने कहा कि किसी भी खोजकर्ता के लिए य़े बेहद ही मुश्किल है कि वो ये बता सके मलबा किस विमान का होगा।