विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मोसुल में IS और इराकी सेना में भीषण जंग, उल्‍टे पांव भागा बगदादी

By Kamal VermaEdited By:
Published: Sat, 05 Nov 2016 10:20 AM (IST)Updated: Sat, 05 Nov 2016 12:34 PM (IST)

मोसुल में कब्‍जे को लेकर इराकी सेना और इस्‍लामिक स्‍टेट के आतंकियों के बीच भीषण जंग जारी है। इराकी सेना को शहर के अंदर पहुंचने में कामयाबी मिल गई है।

News Article Hero Image

मोसुल (एपी)। मोसुल में इराकी सेना और आतंकियों के बीच जबरदस्त घमासान जारी हैं। इस बीच इराकी सेना अमेरिका के नेतृत्व वाली गठबंधन सेना के साथ मिलकर आतंकियों पर भारी पड़ती दिखाई दे रही है। कई जगहों पर भीषण गोलाबारी की खबर है। इस बीच इराकी सेना शहर के काफी अंदर तक दाखिल होने में सफल हो चुकी हे। पीछे हटते आतंकी लगातार बड़े हमले कर रहेे हैं। रात के समय में भी यहां पर गोलियाें और हमला करते टैंकों का शोर साफ सुनाई देता है।

ब्रिटिश विदेश सचिव बोरिस जॉनसन ने संसद में कहा, 'यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारे कुछ खुफिया सूत्रों ने जो जानकारी दी है, वो इस ओर इशारा करती हैं कि सवालों से घिरा यह शख्स (बगदादी) खुद मौके से भाग गया है। वह इंटरनेट का इस्तेमाल करके लोगों से अपील कर रहा है कि वे हिंसा में शामिल हों।' जॉनसन ने यह भी माना कि इस जंग में कामयाबी मिलने में अभी वक्त लगेगा।

मोसुल को आईएस आतंकियों से फ्री करवाने की इस अहम जंग में इराकी सेना के करीब तीन हजार जवान लगे हुए हैं। अमेरिकी एयरफोर्स इन्हें सपोर्ट कर रही है। इसकी वजह से इराकी सेना धीरे धीरे शहर के अंदर दाखिल होने में कामयाब हो रही है। ताहिर और जहारा जिले में भी भीषण गोलाबारी होने की खबर है। इस जगह को कभी सद्दाम हुसैन के नाम से जाना जाता था।

बला की सुंदर ये लड़कियां मोसुल में कर रहीं हैं आईएस आतंकियों से मुकाबला

लेफ्टिनेंट कर्नल मुहनाद अल तिमीमि के मुताबिक सात आत्मघाती हमलावरों ने विस्फोटकों से लदी कार से सेना की ळुकी पर हमला किया। इस बीच अमेरिकी हमले में आईएस को भी काफी नुकसान हुआ है। वहीं भीषण गोलाबारी के बीच करीब सात इराकी सैनिकों की मौत होने की खबर है जबकि तीन जवान घायल हुए हैं। इराकी स्पेशल फोर्स के केप्टन मलिक के मुताबिक आईएस अपनी जमीन छोड़कर है। उन्होंने कहा कि वह धीरे धीरे आगे बढ़ रहे हैं यदि वह इसमें जल्दबाजी करेंगे तो उनके ज्यादा सैनिक हताहत हो सकतेे हैं।

इस्लामिक स्टेट ने ली तुर्की के दियारबाकिर शहर में हुए धमाके की जिम्मेदारी

वहीं आतंकियों से लड़ रही शिया पैरामिलिटरी फोर्स पॉप्युलर मोबीलाइजेशन यूनिट्स (PMU) ने कहा है कि उसने पश्चिमी इराक से सीरियाई शहर रक्का जाने वाली संपर्क रोड को काट दिया है। मोसुल में मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बीते महीने से आईएसआईएस आतंकी और उनके रिश्तेदार बसों में बैठ मोसुल छोड़कर सीरिया भाग रहे थे। इस हफ्ते भी सीरिया की ओर जाने वाली गांवों की सड़कों पर कारों का जाम नजर आया।

राष्ट्रपति चुनाव: यूएस में बड़े हमले को अंजाम दे सकता है अलकायदा

आतंकियों के रक्का छोड़कर भागने से इस तरह का जाम लगा। बता दें कि संघर्ष वाले इलाके में करीब 10 लाख आम लोग फंसे हुए हैं। इस वजह से सैन्य बलों को बचाव अभियान चलाने में दिक्कत हो रही है। आईएस आतंकी ऐसे हजारों लोगों को लेकर शहर के अंदरुनी इलाकों में चले गए हैं, जहां वे इनका इस्तेमाल मानव ढाल के तौर पर कर रहे हैं।

पढ़ें- मोसुल के आतंकियों को बगदादी का संदेश, कहा- काफिरों के खून की नदियां बहा दो