विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस्‍लामिक स्‍टेट ने ली तुर्की के दियारबाकिर शहर में हुए धमाके की जिम्‍मेदारी

By Kamal VermaEdited By:
Published: Sat, 05 Nov 2016 10:00 AM (IST)Updated: Sat, 05 Nov 2016 10:13 AM (IST)

तुर्की के दियारबाकिर शहर में हुए कार धमाके की जिम्‍मेदारी इस्‍लामिक स्‍टेट ने ली है। इस धमाके में आठ लोगों ...और पढ़ें

News Article Hero Image

दियारबाकिर (एएफपी)। दक्षिण-पूर्वी तुर्की के सबसे ब़़डे शहर दियारबाकिर में हुए कार बम धमाके की जिम्मेदारी आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने ली है। इसकी जानकारी तुर्की की एक समाचार एजेंसी ने दी है। यह धमाका कल एक पुलिस इमारत के पास हुआ था जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई थी, जबकि सौ से अधिक लोग घायल हो गए थे। गौरतलब है कि कल तुर्की के प्रधानमंत्री ने इस धमाके के लिए कुर्द आतंकियों को जिम्मेदार ठहराया था। इस धमाके में कुर्दिस्तान वकर्स पार्टी का एक सदस्य भी मारा गया था।

इस विस्फोट से कुछ घंटे पहले ही पुलिस ने कुर्द समर्थक पार्टी के दो नेताओं समेत कई सांसदों को हिरासत में ले लिया था। इस दौरान देशभर में वॉट्सएप समेत सोशल मीडिया सेवाओं पर रोक भी लगाई गई थी। सरकार की इस कार्रवाई केे कुछ देर बाद ही यह धमाका हुआ था। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि कई किमी दूर तक इसकी आवाज सुनी गई और दूर तक सफेद धुआं उठता देखा गया। सुरक्षा अधिकारियों का कहना है कि विस्फोट के बाद गोलीबारी की आवाजें सुनाई दीं जिसमें कुछ लोग घायल हो गए। इनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है।

राष्ट्रपति चुनाव: यूएस में बड़े हमले को अंजाम दे सकता है अलकायदा

गौरतलब है कि 15 जुलाई को तख्तापलट की विफल कोशिश के बाद से देश में उथल-पुथल का माहौल बना हुआ है। तुर्की के अधिकारियों ने ब़़डी संख्या में उच्चाधिकारियों को पद से निलंबित कर दिया है। यहां अभी भी आपातकाल घोषित है।

पढ़ें- मोसुल के आतंकियों को बगदादी का संदेश, कहा- काफिरों के खून की नदियां बहा दो