विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 04, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मोसुल के आतंकियों को बगदादी का संदेश, कहा- काफिरों के खून की नदियां बहा दो

By Kamal VermaEdited By:
Published: Fri, 04 Nov 2016 09:15 AM (IST)Updated: Fri, 04 Nov 2016 11:49 AM (IST)

आईएस प्रमुख अबु बकर अल बगदादी ने एक ऑडियो टेप जारी कर कहा है कि वे काफिरों पर इतने हमले ...और पढ़ें

News Article Hero Image

बगदाद (रॉयटर)। इराक के मोसुल में छिड़ी भीषण जंग और पीछे हटते इस्लामिक स्टेट के आतंकियों के बीच एक बार फिर आतंकियों के सरगना अबु बकर अल बगदादी की अावाज सुनने को मिली हैै। एक ऑडियो टेप में बगदादी ने अपने आतंकियों से कहा है कि वह पीछे न हटें और इराकी गठबंधन सेना का जमकर मुकाबला करें। उसने अपने ऑडियो मैसेज में यह भी कहा है कि पीछे हटना या डर कर भागना कायरता होगी। इससे अच्छा है कि वह जंग के मैदान में मारे जाएं।

कुर्दिश सेना प्रमुख फाउद हुसैन के मुताबिक बगदादी मोसुल शहर में ही छिपा हुआ है। सेना की इस कार्रवाई में अगर बगदादी मारा जाता है तो इसका मतलब दुनिया से आईएस का खात्मा होगा। मोसुल में जंग के एलान के बाद यह पहला मौका है जब बगदादी का कोई ऑडियो टेप सामने आया है। हालांकि मोसुल में चल रही जंग में इराकी गठबंधन सेना काफी तेजी से आगे बढ़ रही है।

बला की सुंदर ये लड़कियां मोसुल में कर रहीं हैं आईएस आतंकियों से मुकाबला

अमेरिका की अगुवाई वाली इराकी फौजों ने बगदादी के गढ़ कहे जाने वाले मोसुल शहर को पूरी तरह से घेर लिया है। माना जा रहा है कि गठबंधन सेना ने बगदादी के यहां से बाहर निकलने के सभी रास्ते बंद कर दिए हैं। उसने कहा है कि अल्लाह के दुश्मनों के आगे नहीं झुकना। हालांकि ब्रिटेन समेत अन्य खुफिया एजेंसियों का मानना है कि बगदादी मोसुल में नहीं है। वह वहां से जा चुका है।

बगदादी ने यह ऑडियो मैसेज गुरुवार को जारी किया है। इस टेप में वह कहता सुनाई दे रहा है कि पीछे मत हटो, आत्मसम्मान के साथ अपनी जमीन पर टिके रहना, बेइज्जत होकर पीछे हटने से हजार गुना ज्यादा आसान है लड़ते हुए मर जाना। वह इसमें आतंकियों को कह रहा है कि आईएस लड़ाके जब अपने दुश्मन का सामना करें तो कमजोर नहीं पड़ें।

इस टेप में उसने अपनी जीत को भी तय बताते हुए कहा है कि इस्लामिक स्टेट आज जो युद्ध लड़ रहा है और जिहाद को आगे बढ़ा रहा है, उसने हमारे भरोसे को मजबूत किया है और यह सभी चीजें हमारी जीत की शुरुआत हैं। आतंकियों को दिए अपने संदेश में उसने कहा है कि वे काफिरों पर इतने हमले करें कि उनकी जमीन पर अफरा-तफरी मच जाए। नदियों में पानी की जगह काफिरों का खून बहने लगे।

बगदादी से जुड़ी सभी खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें