विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 05, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पूर्वी यूक्रेन में युद्ध जैसे हालात

By Edited By:
Published: Mon, 05 May 2014 10:38 PM (IST)

यूक्रेन में रूस समर्थक अलगाववादियों और सेना के बीच संघर्ष तेज हो गया है। विद्रोहियों के कब्जे वाले स्लाविंस्क शहर में भारी गोलीबारी हुई है। इसमें सरकारी बलों को नुकसान पहुंचा है। मगर, उन्होंने हताहतों की संख्या बताने से इन्कार कर दिया। इस बीच, रूस ने इस संघर्ष को यूरोप की शांति, सद्भाव, स्थिरता और प्रजातांत्रिक विकास के लिए खतरा करार दिया है। मास्को का कहना है कि यदि समय रहते सर्वमान्य हल नहीं निकाला गया तो स्थिति खतरनाक हो जाएगी। यूक्रेन के हालात से चिंतित यूरोपीय नेताओं ने शांति के लिए नए सिरे से प्रयास शुरू करने की जरूरत पर बल दिया और कहा कि यूक्रेन और रूस को समय रहते हल निकाल लेना चाहिए।

News Article Hero Image

स्लाविंस्क [यूक्रेन]। यूक्रेन में रूस समर्थक अलगाववादियों और सेना के बीच संघर्ष तेज हो गया है। विद्रोहियों के कब्जे वाले स्लाविंस्क शहर में भारी गोलीबारी हुई है। इसमें सरकारी बलों को नुकसान पहुंचा है। मगर, उन्होंने हताहतों की संख्या बताने से इन्कार कर दिया। इस बीच, रूस ने इस संघर्ष को यूरोप की शांति, सद्भाव, स्थिरता और प्रजातांत्रिक विकास के लिए खतरा करार दिया है। मास्को का कहना है कि यदि समय रहते सर्वमान्य हल नहीं निकाला गया तो स्थिति खतरनाक हो जाएगी। यूक्रेन के हालात से चिंतित यूरोपीय नेताओं ने शांति के लिए नए सिरे से प्रयास शुरू करने की जरूरत पर बल दिया और कहा कि यूक्रेन और रूस को समय रहते हल निकाल लेना चाहिए।

यूक्रेन के गृह मंत्री आर्सेन अवाकोव ने सोमवार को कहा कि सुबह आतंकवाद निरोधी दस्ते पर रूस समर्थकों ने घात लगाकर हमला किया। वह भारी हथियारों का प्रयोग कर रहे हैं। यूक्रेनी पक्ष को काफी नुकसान पहुंचा है। इससे रूस समर्थक विद्रोहियों के गढ़ स्लाविंस्क के बाहर संघर्ष भड़क गया है। यूक्रेनी सेना ने शहर को घेर लिया है।

इससे पहले यूक्रेन के अंतरिम राष्ट्रपति ओलेक्जेंडर तुर्चिनोव एक साक्षात्कार में कहा, हमारे खिलाफ युद्ध छेड़ा जा रहा है। इसका जवाब देने के लिए हमें तैयार रहना चाहिए। रूसी हमले की आशंका के चलते तुर्चिनोव ने यूक्रेन के सशस्त्र बलों में भर्ती शुरू कर दी है। आगामी नौ मई को द्वितीय विश्व युद्ध में जीत का जश्न मनाने के लिए आयोजित कार्यक्रमों को देखते हुए राजधानी की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

टकराव रोकने के अंतिम प्रयास के तहत ऑर्गेनाइजेशन फॉर सिक्योरिटी एंड कॉपरेशन इन यूरोप के अध्यक्ष दिदियर बुर्खल्तेर यूक्रेन के हालात पर चर्चा के लिए बुधवार को मॉस्को जाएंगे। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन उनसे मिलने के लिए तैयार हो गए हैं। पुतिन ने कीव में पश्चिमी समर्थक नेताओं और पूर्वी यूक्रेन में रूस समर्थकों के बीच वार्ता पर जोर दिया है। रूस समर्थकों ने पूर्वी यूक्रेन के कई शहरों और कस्बों में प्रमुख इमारतों पर कब्जा कर लिया है। यहां रूसी भाषियों की तादाद काफी है। हिंसा की आग दक्षिणी बंदरगाह शहर ओडेसा भी पहुंच गई है। जहां शुक्रवार को हुए संघर्ष में दर्जनों लोगों की मौत हो गई थी।

यूक्रेनी बैंकों ने बंद किया कामकाजकीव। यूक्रेन के सबसे बड़े बैंक ने अलगाववादियों के नियंत्रण वाले दोनेत्स्क और लुहांस्क में अपनी शाखाओं को अस्थायी तौर पर बंद कर दिया है। संघर्ष से जूझ रहे क्षेत्र में नकद का लेन-देन भी नहीं होगा। वहां जारी हिंसा से उसके कर्मचारियों की जान के लिए खतरा पैदा हो गया है। प्राइवेट बैंक के सहमालिक इगोर कोलोमोस्काई को नई सरकार द्वारा दनिप्रोपेट्रोवस्क क्षेत्र का प्रमुख बनाए जाने पर रूस समर्थक अलगाववादियों ने बैंक को निशाना बनाया था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।