विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 31, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बम हमले की धमकी के बाद खाली कराया एफिल टॉवर

By Edited By:
Published: Sun, 31 Mar 2013 11:31 AM (IST)Updated: Sun, 31 Mar 2013 02:12 PM (IST)

बम हमले की धमकी मिलने के बाद विश्व प्रसिद्ध एफिल टॉवर को खाली कराना पड़ा। फोन पर मिली इस धमकी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

पेरिस। बम हमले की धमकी मिलने के बाद विश्व प्रसिद्ध एफिल टॉवर को खाली कराना पड़ा। फोन पर मिली इस धमकी के बाद वहां मौजूद करीब 1400 पर्यटकों को हटा लिया गया।

पुलिस ने सघन तलाशी के बाद टॉवर को शनिवार को ढाई घंटे के बाद खोल दिया। पुलिस ने बताया कि पेरिस के उपनगरीय इलाके से स्थानीय समयानुसार रात 9:30 बजे फोन कॉल आया, जिसमें हमले की धमकी दी गई। उन्होंने बताया कि आतंकवाद निरोधी पुलिस मामले की जांच कर रही है। अपने पूर्ववर्ती उपनिवेश माली में विद्रोहियों के खिलाफ सैन्य अभियान के बाद देश में हमलों की आशंका के बीच देशभर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर