विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 27, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ट्रंप ने मुस्लिमों को सीमित वीजा देने का किया बचाव

By Abhishek Pratap SinghEdited By:
Published: Fri, 27 Jan 2017 11:50 PM (IST)Updated: Sat, 28 Jan 2017 01:03 AM (IST)

सीमित वीजा वाले देशों की सूची में पाकिस्तान, अफगानिस्तान और सऊदी अरब के नाम पर फिलहाल ट्रंप ने स्थिति साफ नहीं की है।

ट्रंप ने मुस्लिमों को सीमित वीजा देने का किया बचाव
ट्रंप ने मुस्लिमों को सीमित वीजा देने का किया बचाव

वाशिंगटन, प्रेट्र : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कुछ मुस्लिम देशों से सीमित लोगों को वीजा देने की योजना का बचाव किया है। उनका कहना है कि यह कदम आतंकवाद से जंग के लिए उठाया जा रहा है।

सीमित वीजा वाले देशों की सूची में पाकिस्तान, अफगानिस्तान और सऊदी अरब के नाम पर फिलहाल ट्रंप ने स्थिति साफ नहीं की है। उन्होंने कहा, 'आप खुद देखेंगे। हम सभी मामलों में अप्रत्याशित पुनरीक्षण से गुजरेंगे। किसी परेशानी की तनिक सी आशंका होने पर भी हम लोगों को नहीं घुसने देंगे। हम कुछ देशों को इस पुनरीक्षण से बाहर रख रहे हैं, लेकिन अन्य के लिए बहुत सख्त जांच होगी। यहां आना बहुत कठिन होने जा रहा है।'

यह भी पढ़ें- पाक को डर, ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद भारत-अमेरिका आएंगे और करीब

बार-बार पूछे जाने पर भी ट्रंप ने स्पष्ट नहीं किया कि किन देशों पर सख्ती होगी। इस सवाल पर कि क्या यह प्रतिबंध मुस्लिमों पर लगाया जा रहा है, ट्रंप ने कहा, 'बिल्कुल नहीं। यह उन देशों से जुड़ा कदम है, जहां आतंकवाद की स्थिति बेहद गंभीर है। मैं अपने देश में आतंकवाद नहीं चाहता।'

यह भी पढ़ें- दीवार के लिए मेक्सिको पर कर लगाएंगे ट्रंप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।