विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गजब! लड़की की टीशर्ट देख दंग रह गए लोग

By Edited By:
Published: Sat, 16 Aug 2014 11:43 AM (IST)

एक डेनिस लड़की ऐसी टी-शर्ट पहन कर सड़कों पर घूमने निकल पड़ी जिसे देखने वालों के होश उड़ गए। जिस ...और पढ़ें

News Article Hero Image

कोपेनहेगन। एक डेनिस लड़की ऐसी टी-शर्ट पहन कर सड़कों पर घूमने निकल पड़ी जिसे देखने वालों के होश उड़ गए। जिस शख्स की नजर उस पर पड़ती, वो बस उसे ही निहारता रहता। इतना ही नहीं बल्कि इस डेनिस लड़की की इस टी-शर्ट के साथ वीडियो भी बना जो यूटयूब पर जबरदस्त वायरल हुआ है। इस वीडियो को अब तक 190000 से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

इस वीडियो में दिखाया गया है कि एक लड़की अनोखी ब्लैक टी-शर्ट पहने हुए सड़कों पर घूमने के साथ-साथ पब्लिक प्लेस जैसी जगहों पर जाती है। इस लड़की को सरसरी नजर से देखने वालों के तो समझ में ही नहीं आता की आखिर माजरा क्या है, लेकिन कोई ज्यादा ध्यान से देखता है तो वो चौंक जाता है। ऐसा इसलिए होता है कि काले रंग की टी-शर्ट पहने हुए इस लड़की ने असल में टी-शर्ट ही नहीं पहनी हुई बल्कि उसें पुतवाया है। जी हां यह पुतवाई हुई टी-शर्ट पहन कर यह लड़की फ्रेड्रिक्सबर्ग की सड़कों पर घूमी है जिसका वीडियो भी बनाया गया है। इस वीडियो को डेनिस प्रोडक्शन कंपनी आइवर्क डेनमार्क ने बनाया और यूटयूब पर पोस्ट किया है।

इस वीडियो को बनाने वाले प्रोडयूशर टेरिन फ्रोविन का कहना है कि उनका मकसद इस तरह काम से नया डेटिंग शो करना है जो सबसे जुदा हो और लोगों को आकर्षित कर सके। इसें डेनिस टेलीविजन पर भी दिखाया जाएगा।

हालाकि यह पहला मौका नहीं जबकि कोई लड़की शरीर पर पेंट किए हुए कपड़े पहन कर सड़कों पर घूमी हो, बल्कि इससे पहले भी एक फ्रेंच मॉडल नीले रंग की जींस पहनकर लीली की सड़कों पर घूम चुकी है जिसका वीडियो भी काफी वायरल हुआ था।

पढ़ें: गजब! भूत को मिली 15 महीनों की सजा

पढ़ें: मिलिए टैटू मैन से

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।