यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 10, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
गजब! भूत को मिली 15 महीनों की सजा
क्या आपने कभी भूत पर मुकदमा होता सुना है। नहीं सुना तो आज हम आपको बताएंगे ब्रिटेन की पुलिस का ...और पढ़ें

लंदन। क्या आपने कभी भूत पर मुकदमा होता सुना है। नहीं सुना तो आज हम आपको बताएंगे ब्रिटेन की पुलिस का अजीबो-गरीब कारनामा। जी हां, ब्रिटेन पुलिस ने ऐसे-ऐसे कारनामे किए हैं जिनकी पूरी दुनिया कायल है। इस बार ब्रिटिश पुलिस ने एक भूत को पकड़ लिया है। अदालत में इस भूत के केस को सुना गया और 15 महीने जेल की सजा सुनाई गई।
दरअसल मामला ब्रिटेन के पोर्टस्माउथ का है। यहां के एक कब्रिस्तान में इस भूत को देखा गया। किंग्सटन कब्रिस्तान में यह भूत अपने दोनों हाथों को ऊपर उठाकर नचाता और डराता था। इसके साथ ही यह भूत वुऊ..ऊ..ऊ..ऊह की आवाजें निकाल कर आम लोगों को भयभीत कर देता। यह कब्रों के पास फुटबाल भी फेंक दिया करता था।
इसके बारे में जब पुलिस को लोगों ने सूचना दी, तो एक बार तो पुलिस को यकीन ही नहीं हुआ। पर जब पुलिस ने कब्रिस्तान पर निगरानी रखी, तो मालूम चला कि वाकई कोई है जो भूत जैसा काम करके डर फैला रहा है।
पुलिस ने इस डर बांटने वाले इस भूत का पता लगाया, तो यह एक 24 साल का बेरोजगार युवक निकला। एंथानी स्टॉलार्ड नाम के इस युवक को जब पुलिस ने धर दबोचा, तो इसने स्वीकार कर लिया कि वह भूत बनने का नाटक करता था। उसने भूत बनकर लोगों को खूब डराया। पुलिस ने इस युवक पर भूत बनने का नाटक कर लोगों को परेशान करने और कब्रिस्तान की कब्रों को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया। अदालत में खुद इस युवक ने अपने नाटक की बात स्वीकार कर ली है। अदालत ने इस युवक को 12 महीन की जेल की सजा सुनाई और करीब 7700 रूपए का जुर्माना भरने को कहा है।