विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 07, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ट्रेन झुकाकर यात्री को बचाने वाले वीडियो की धूम

By Edited By:
Published: Thu, 07 Aug 2014 09:04 PM (IST)

आस्ट्रेलिया में पर्थ के निकट स्टर्लिग स्टेशन पर प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच फंसे एक यात्री को ट्रेन झुकाकर निकालने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

पर्थ। आस्ट्रेलिया में पर्थ के निकट स्टर्लिग स्टेशन पर प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच फंसे एक यात्री को ट्रेन झुकाकर निकालने में कामयाब रहे। यात्रियों और रेल कर्मचारियों के साहसिक कारनामे वाला वीडियो फुटेज दुनिया भर की सोशल साइट्स में धूम मचा रहा है। इसे लाखों बार देखा जा चुका है।

यात्रियों के सहयोग से सुरक्षित बचे एंडी आस्ट्रेलियाई मीडिया की सुर्खियां बन गए हैं। हालांकि वह खुद को मिल रहे प्रचार से कुछ असहज भी हैं और थोड़े शर्मिदा भी, क्योंकि जिस जगह फिसलने से उनका एक पैर ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच फंसा वहां लिखा था-सतर्कता बरतें।

ट्रेन पर चढ़ने की कोशिश में जब एंडी का पैर फंसा तो पहले ट्रेन में मौजूद यात्री दूसरी तरफ एकत्र हो गए जिससे उनके पैर से ट्रेन का दबाव कम हो। इससे बात बनी नहीं तो कुछ यात्रियों की पहल पर ट्रेन को धक्का देकर झुकाने की कोशिश शुरू हुई। इसमें रेल सेवा ट्रांस पर्थ के कर्मचारी भी शामिल हो गए। उन्होंने ट्रेन चालक से रुकने को भी कहा। सबने मिलकर करीब दस हजार टन वजनी ट्रेन की बोगियों को धक्का देकर उन्हें दूसरी ओर इतना झुका दिया कि एंडी अपना पैर निकालने में कामयाब रहे। उन्हें कोई चोट नहीं आई। ट्रेन भी बमुश्किल 15 मिनट ही लेट हुई। ट्रेन यात्रियों के साहस और कौशल का यह कारनामा स्टेशन के कैमरे में कैद हो गया, जिसे बाद में सोशल साइट्स को मुहैया कराया गया। इसे लोगों के सहयोग भाव और साहस की मिसाल के तौर पर प्रचार मिल रहा है। ट्रांस पर्थ ने उन सब यात्रियों की सराहना की है जो एंडी को बचाने के लिए आगे आए।

पढ़ें : आरपीएफ जवानों के इस कारनामे को जानकार आप कह उठेंगे, वाह!

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।