Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दुनिया की सबसे कम उम्र की अरबपति महिला

    By manoj yadavEdited By:
    Updated: Thu, 01 Jan 2015 05:18 PM (IST)

    चीन की 24 वर्षीय एक महिला 1.3 अरब डालर संपत्ति के साथ दुनिया में सबसे कम उम्र की अरबपति बन गई हैं। उन्होंने फेसबुक के सह- संस्थापक डस्टिन मोस्कोवित्ज का स्थान लिया है।

    Hero Image

    बीजिंग। चीन की 24 वर्षीय एक महिला 1.3 अरब डालर संपत्ति के साथ दुनिया में सबसे कम उम्र की अरबपति बन गई हैं। उन्होंने फेसबुक के सह- संस्थापक डस्टिन मोस्कोवित्ज का स्थान लिया है।

    एक रिपोर्ट के मुताबिक, चीन की रीयल एस्टेट डेवलपर लोगान प्रापर्टी के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी जी हैपेंग की बेटी की पेरेन्ना होई टिंग कंपनी की गैर-कार्यकारी निदेशक हैं और 1.3 अरब डालर संपत्ति के साथ कंपनी में उनकी 85 फीसद हिस्सेदारी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वह लंदन विश्वविद्यालय से स्नातक हैं और हांगकांग में रहती हैं। लोगान प्रापर्टी होल्डिंग उन कंपनियों एवं पारिवारिक न्यास से संचालित होता है जो पेरेन्ना से संबंधित हैं। कंपनी का मुख्यालय चीनी शहर शेंजेन में हैं।