विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 09, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दलाई लामा के जन्मदिन का जश्न मना रहे तिब्बतियों पर फायरिंग, दो घायल

By Edited By:
Published: Tue, 09 Jul 2013 10:29 AM (GMT+05:30)Updated: Tue, 09 Jul 2013 10:32 AM (GMT+05:30)

दक्षिण पश्चिम चीन के शिशोन प्रांत में तिब्बतियों के धर्मगुरू दलाई लामा के जन्मदिन के मौके पर जश्न मना रहे ...और पढ़ें

News Article Hero Image

बीजिंग। दक्षिण पश्चिम चीन के शिशोन प्रांत में तिब्बतियों के धर्मगुरू दलाई लामा के जन्मदिन के मौके पर जश्न मना रहे तिब्बतियों पर हुई पुलिस की फायरिंग में दो लोग घायल हो गए। घटना शिशोन प्रांत के गांजी इलाके की है, जहां शनिवार को काफी संख्या में तिब्बती अपने धर्मगुरू के अठहतरवें जन्मदिन का जश्न मनाने के लिए जुटे थे। इसको रोकने के लिए यहां पर शसस्त्र सुरक्षा बल की तैनाती की गई थी। एक ईमेल से आई जानकारी के मुताबिक जश्न से पहले करीब सात ट्रकों में भरकर हथियारबंद जवानों ने इलाके को पूरी तरह से घेर लिया था।

लद्दाख में फिर चीनी घुसपैठ, लोगों को दी धमकी, कैमरे तोड़े

सुरक्षा बलों ने वहां पर जश्न मना रहे दलाई लामा समर्थकों से ऐसा न करने को भी कहा, जिसके बाद जवानों और वहां मौजूद लोगों में तीखी बहस शुरू हो गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक तीखी बहस के बाद बिना किसी चेतावनी के जवानों ने वहां मौजूद लोगों पर फायरिंग करनी शुरू कर दी और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसूं गैस के गोले भी दागे। इसमें दो लोगों के घायल होने की खबर है। जानकारी के मुताबिक इन दोनों के सिर में गोली लगी है और इनकी हालत गंभीर बनी हुई है। फायरिंग के बाद मची भगदड़ में भी कई लोग घायल हो गए हैं।

हालांकि गांजी इलाके के अधिकारियों ने इस तरह की किसी घटना की पुष्टि अभी तक नहीं की है। गौरतलब है कि धर्मगुरू दलाई लामा 1959 से ही स्वयं निष्कासन का जीवन व्यतीत कर रहे हैं। उनके समर्थन अभी तक करीब 120 लोग आत्मदाह कर चुके हैं। तिब्बती लोग तिब्बत को चीन का हिस्सा न मानते हुए वहां पर अपने शासन की मांग करते रहे हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर