विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 29, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चीनी पर्यटकों को ले जा रही नौका गायब, सर्च ऑपरेशन में लगी नेवी और वायुसेना

By Kamal VermaEdited By:
Published: Sun, 29 Jan 2017 01:42 PM (IST)Updated: Sun, 29 Jan 2017 02:31 PM (IST)

मलेशिया के समुद्र में एक नौका के दुर्घटनाग्रस्‍त होने की आशंका है। इस नौका पर चीन के 28 पर्यटक सवार थे। इसकी खोज युद्धस्‍तर पर की जा रही है।

चीनी पर्यटकों को ले जा रही नौका गायब, सर्च ऑपरेशन में लगी नेवी और वायुसेना
चीनी पर्यटकों को ले जा रही नौका गायब, सर्च ऑपरेशन में लगी नेवी और वायुसेना

कुआलालंपुर (एएफपी)। चीनी यात्रियों को ले जा रही एक नौका बोर्निया द्वीप के नजदीक गायब हो गई है। माना जा रहा है कि यह नौका किसी हादसे का शिकार हो गई है। इस नौका पर चीन के करीब 28 पर्यटकों समेत कुल 31 लोग सवार थे। हालांकि इस नौका में सवार चीनी यात्रियों की संख्या को लेकर सभी की जानकारी अलग-अलग है।

जानकारी के मुताबिक मलेशिया में इस नौका का संपर्क टूट गया। मलेशिया समुद्री प्रवर्तन एजेंसी के प्रवक्ता अविल कमारी ने बताया कि इस नौका के गायब होने की सूचना खुद नौका के मालिक द्वारा दी गई थी जिसके बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया है। इस नौका की खोज बड़े पैमाने पर की जा रही है, हालांकि अभी तक इसका कोई सुराग नहीं मिला है। इसकी खोज में हेलीकाप्टरों को लगाया गया है।

न्यूयार्क की संघीय कोर्ट ने दिया डोनाल्ड ट्रंप को झटका

यह नौका कोटा किनाबालु से 60 किलोमीटर दूर पालाउ मेंगालुम जा रही थी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने चीन के महावाणिज्य दूतावास के हवाले से बताया कि यह नौका साबाह स्टेट के कोटा किनाबालु से रवाना हुई थी और इसमें चीन के 20 पर्यटक सवार थे। मैरीटाइम संचार अधिकारी ने बताया है कि जिस क्षेत्र में नौका लापता हुई है वह 400 समुद्री मील क्षेत्र है। हालांकि, अभी तक नौका के लापता होने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

उनके मुताबिक जिस वक्त यह नौका अपने गंतव्य के लिए रवाना हुई थी उस वक्त मौसम बेहद खराब था। प्रवक्ता के मुताबिक कोटा डाइव साइट के लिए काफी प्रसिद्ध है। हालांकि चीन के विदेश मंत्रालय ने इस नौका पर सवार चीनी यात्रियों की संख्या को बीस बताया है। वहीं स्थानीय टीवी चैनल ने इनकी 18 संख्या बताई है।

ट्रंप के फैसले से ईरान नाराज, अमेरिकी नागरिकों पर लगाया बैन

मलेशिया के नेवी चीफ ने इस हादसे पर गहरा दुख जताया है। उनका कहना है कि चीनी नव वर्ष के मौके पर इस तरह का हादसा काफी दुखद है। उन्होंने कहा कि इसकी खोज के लिए नेवी शिप के साथ-साथ C130 एयरक्राफ्ट को भी लगाया गया है। उन्होने कहा कि हमारी सेना इसकी खोज का हर संभव प्रयास कर रही है। हालांकि खराब मौसम इस सर्च ऑपरेशन के आड़े आ रहा है। जानकारी के मुताबिक जोहोर स्थित समुद्री तट कुछ शव भी मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि यह शव इसी नौका पर सवार यात्रियों के ही हैं।

सभी अंतरराष्ट्रीय खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।