विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ओबामा ने भारतीयों को दी दीपावली की बधाई

By Edited By:
Published: Sun, 03 Nov 2013 03:52 PM (IST)Updated: Sun, 03 Nov 2013 03:54 PM (IST)

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने दुनियाभर में फैले भारतीयों को दीपावली की बधाई दी है। साथ ही कहा कि ...और पढ़ें

News Article Hero Image

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने दुनियाभर में फैले भारतीयों को दीपावली की बधाई दी है। साथ ही कहा कि दीपावली का त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देता है। रोशनी का पर्व याद दिलाता है कि अंधकार पर प्रकाश की जीत होगी।

पढ़ें: इस दीवाली की सजावट को दें अलग अंदाज

ओबामा द्वारा शनिवार को जारी बयान में कहा गया कि इस त्योहार ने अमेरिकी जनता को यह याद दिलाया है कि उनके देश में कई धर्म और परंपराएं निवास करती हैं और यह विविधता हमें मजबूत बनाती है। मुझे इस बात का गर्व है इस साल रिपब्लिकन और डेमोक्रेट सांसदों ने इस हफ्ते पहली बार कैपिटल हिल में दिवाली का पर्व मनाया।

पढ़ें: अमेरिकी संसद में पहली बार मनाई गई दीपावली

उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षो से मिशेल और मुझे ह्वाइट हाउस और भारत में इस प्राचीन पर्व को मनाने का अवसर मिल रहा है। मैं सभी को दीपावली और नववर्ष की बधाई देता हूं। पहले के वर्षो की तरह ह्वाइट हाउस में मंगलवार को दिवाली मनाई जाएगी, जिसमें मिशेल वक्तव्य देंगी। इसमें अमेरिकी सांसद, कई वरिष्ठ अधिकारी समेत कई प्रख्यात भारतीय अमेरिकी हिस्सा लेंगे। पूर्व राष्ट्रपति जार्ज डब्ल्यू बुश ने 2003 में इस परंपरा को शुरू किया था। 2009 में सत्ता में आने के बाद ओबामा ने इसे बरकरार रखा है।

बयान के मुताबिक ओबामा ने कहा कि दीपावली का पर्व मना रहे हिंदुओं, सिखों और बौद्धों के लिए रोशनी का त्योहार उन चीजों पर बल देता है जो जीवन में बहुत मायने रखती है। इस बीच अमेरिकी सांसद और इंडिया काकस के सह अध्यक्ष जॉन कार्ने और मार्क आर वार्नर ने घोषणा की है कि दिवाली के एतिहासिक और धार्मिक महत्व की पहचान के लिए वे कांग्रेस में प्रस्ताव लाएंगे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।