विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 30, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अमेरिकी संसद में पहली बार मनाई गई दीपावली

By Edited By:
Published: Wed, 30 Oct 2013 03:41 PM (IST)Updated: Wed, 30 Oct 2013 03:49 PM (IST)

वाश्िागटन। अमेरिकी संसद में पहली बार दीपावली मनाई गई। बुधवार को एक हिंदू पुरोहित द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच यह ...और पढ़ें

News Article Hero Image

वाश्िागटन। अमेरिकी संसद में पहली बार दीपावली मनाई गई। बुधवार को एक हिंदू पुरोहित द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच यह पर्व मनाया गया।

पढ़ें: अमेरिकी संसद में दीपावली संबंधी प्रस्ताव पेश

परंपरागत दीया जलाने के लिए अमेरिकी संसद कैपिटल हिल में करीब दो दर्जन सांसद और भारतीय मूल के प्रसिद्ध अमेरिकी जमा हुए। कैपिटल हिल में अपने तरह के इस पहले समारोह का आयोजन सांसद जोए क्राउले और पीटर रॉस्कैम द्वारा किया गया। इस मौके पर भारत-अमेरिका संबंधों के महत्व का भी उल्लेख किया गया। अमेरिकी संसद के निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव में डेमोक्रेटिक पार्टी की नेता नैंसी पेलोसी ने कहा कि 'मैं यहां हैप्पी दीपावली कहने के लिए आई हूं। अमेरिका भारत का एहसानमंद है क्योंकि अमेरिका का नागरिक अधिकार आंदोलन भारत के अहिंसक आंदोलन पर आधारित था। मार्टिन लूथर किंग ने भारत में पढ़ाई की थी। हम खुशकिस्मत हैं कि अमेरिका में बहुत से भारतीय मूल के लोग रहते हैं।' क्राउले ने कहा कि वास्तव में यह एक ऐतिहासिक घटना है। रॉस्कैम ने कहा कि भारतीय मूल के अमेरिकी व्यापक प्रभाव वाले बड़े प्रवासी समूह का उदाहरण हैं। जय हिंद के साथ अपनी संक्षिप्त टिप्पणी प्रारंभ करते हुए सांसद एड रॉयस ने कहा कि भारत और अमेरिका के संबंधों में मजबूती आ रही है। रॉयस संसद की विदेश मामलों की समिति के अध्यक्ष हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।