विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस दीवाली की सजावट को दें एक अलग अंदाज..

By Edited By:
Published: Sat, 02 Nov 2013 12:40 PM (GMT+05:30)

इस बार दीवाली में घर की सजावट सिर्फ सफाई, बेडशीट, कुशन बदलने या बिजली की झालर लगाने तक सीमित मत ...और पढ़ें

News Article Hero Image

इस बार दीवाली में घर की सजावट सिर्फ सफाई, बेडशीट, कुशन बदलने या बिजली की झालर लगाने तक सीमित मत रखिए, बल्कि सुख-समृद्धि की देवी लक्ष्मी और मंगलकारी गणेश के स्वागत के लिए अगर थोड़ी सी मेहनत करनी पड़े या थोड़ा सा खर्च करना पड़े तो संकोच न करें।

सजेगी रंगोली

जब रंगोली बनाएं तो बच्चों को भी साथ बिठाएं। जब बेटी आपको रंगोली बनाते देखेगी तो उसमें न सिर्फ रचनात्मकता का विकास होगा, बल्कि अपनी परंपराओं से भी जुड़ाव पैदा होगा। हो सकता है कि वह आपको इंटरनेट से कोई आकर्षक सा डिजाइन निकाल कर दे दे। याद कीजिए, आपने भी रंगोली बनाना अपनी मां को देखते हुए इसी प्रकार सीखा था।

ट्रेंडी लुक

रॉट आयरन और ड्रिफ्ट वुड के मेल से बना कैंडिल या दीया स्टैंड बेहद खूबसूरत लगेगा। इस स्टैंड के पीछे नीले रंग की चुनरी और लाइट की झालर से सजावट करें। इसका अंदाज ही अलग होगा।

पारंपरिक व खूबसूरत

जब देना हो सजावट को पारंपरिक व एलीगेंट लुक तो गेंदे के फूलों से बढ़कर क्या होगा, पर इस बार तरीका हो कुछ अलग। गेंदे की फूल-मालाओं के बजाय उन्हें इस बार एक साथ जोड़ें कि वह एक गेंद के आकार में आ जाए। उसे थाली में रखकर ऊपर से मनीप्लांट के पत्ते और सिल्वर की छोटी सजावटी वस्तु से सजाएं। चूंकि पान शुभ होता है तो आप पान के पत्ते का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

गेट सजा होगा

तो लक्ष्मी रुकेंगी

अपने गेट की सजावट को ट्रेडिशनल लुक दीजिये। गेट के बगल में टेरेकोटा की उर्ली और मूर्ति रख दें।

शुभ होती हैं

मछलियां

अगर घर में प्रवेश करते ही सामने एक्वेरियम नजर आ रहा हो तो घर की जीवंतता कई गुना बढ़ जाती है। मछलियों की सक्रियता आपकी ऊर्जा भी बढ़ाएगी।

द्वार सजाओ

कमरे के दरवाजों को ट्रेडिशनल लुक देने के लिए साड़ी या चुन्नी को मेहराब बनाकर लगा सकती हैं। साथ ही आम के पत्तों की बंदनवार सजाएं। इससे द्वार में रौनक आएगी। आप चाहें तो बिजली की झालर भी लगा सकती हैं।

पूजास्थल का नया रूप

दीपावली पूजन स्थल के करीब यदि आपके द्वारा बनाई हुई कोई आकर्षक कृति लगी हो तो यह आपकी सृजनशीलता को दर्शायेगा।

सजाएं परंपरागत दीपक

इस दीपावली में लीजिये टेरेकोटा या पीतल का बड़ा सा दीपक और पूरे परिवार के साथ द्वीप प्रवलन करिए। एक बड़ी सी पीतल की परात में 31 या 51 मिट्टी के दीये भी जलाए जा सकते हैं। यह न सिर्फ आपकी खुशियों को बढ़ायेगा, बल्कि प्रकाश के इस त्योहार को झिलमिलाएगा।

टेक्नोलॉजी है बड़े काम की

घर पर पड़ी हुई खराब सीडी या डीवीडी पर दीप जलाकर रखने से दीपक की लौ बहुआयामी प्रकाश सृजित करेगी और घर की सुंदरता को चार चांद लगाएगी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।