विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 03, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बांग्लादेश ने हमले के लिए कट्टरपंथी और ISI को ठहराया जिम्मेदार

By Rajesh KumarEdited By:
Published: Sun, 03 Jul 2016 03:17 PM (IST)Updated: Sun, 03 Jul 2016 03:44 PM (IST)

बांग्लादेश के गृहमंत्री ने ढाका के एक रेस्त्रां पर हुए हमले के लिए आईएसआई और देश के कट्टरपंथियों को जिम्मेदार ठहराया है।

News Article Hero Image

ढाका, प्रेट्र। ढाका के एक रेस्त्रां में शुक्रवार को हुए हमले में 20 लोगों की मौत के बाद बांग्लादेश ने इसमें आतंकी संगठन आईएसआईएस का हाथ होने से साफ इनकार करते हुए इसके लिए पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और देश के कट्टरपंथी को जिम्मेदार ठहराया है।

बांग्लादेश के गृहमंत्री असदुज्ज़मान खान ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया, “मैं यह बात एक बार फिर से साफ करना चाहता हूं, बांग्लादेश में ऐसा कोई आईएसआईएस या अलकायदा की मौजूदगी नहीं है। जिन लोगों ने रेस्त्रां में बंधक बनाया था वे सभी आईएसआईएस या कोई अंतर्राष्ट्रीय नहीं बल्कि देश के ही आतंकी थे।”

उन्होंने कहा , “हम जानते हैं कि बंधक बनाने वाले कौन थे और इनकी जड़ कहां पर है। ये सभी बांग्लादेश में ही पले और बढ़े हैं। ये लोग जमात उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश के सदस्य थे।”

ये भी पढ़ें- ढाका हमला: जिन्हें नहीं आती थी कुरान की आयतें, उन्हें मार दी गोली

इससे पहले ढाका हमले में मारे गए बंधकों की मौत की जिम्मेदारी आईएसआईएस ने ली थी। ग्यारह घंटे तक बंधकों को छुड़ाने के लिए चलाए गए सुरक्षाबलों के ऑपरेशन में ज्यादातर विदेश नागरिक ही मारे गए थे जबकि दो पुलिस अधिकारियों की भी मौत हुई थी। जिसके बाद छह हमलावार मारे गए और एक आतंकी जिंदा पकड़ा गया था।