विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 17, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सामरिक वार्ता के लिए तीन दिवसीय दौरे पर लंदन जा रहे हैं सरताज अजीज

By Rajesh KumarEdited By:
Published: Sun, 17 Apr 2016 07:44 PM (IST)Updated: Sun, 17 Apr 2016 08:46 PM (IST)

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अजीज ब्रिटने के साथ द्वैपक्षीय सामरिक वार्ता के लिए ...और पढ़ें

News Article Hero Image

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अजीज ब्रिटन के साथ द्वैपक्षीय सामरिक वार्ता के लिए सोमवार को अपने तीन दिवसीय दौरे पर लंदन जा रहे हैं। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया है कि 18 से 20 अप्रैल तक होनेवाले सरताज अजीज के इस दौरे में वे कॉमनवेल्थ मिनिस्टीरियल एक्शन ग्रुप की बैठक में भी हिस्सा लेंगे।

बयान में आगे कहा गया है कि सरताज अजीज ब्रिटेन के विदेश मंत्री फिलिप हाम्मोंद के साथ द्विपक्षीय संबंधों की प्रगति के बारे में समीक्षा करेंगे। इसके साथ ही दोनों देशों के बीच आपसी संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने की दिशा में भविष्य की कार्य-योजनाओं पर चर्चा की जाएगी।

ये भी पढ़ें- हिंदुओं पर टिप्पणी के खिलाफ पाक मीडिया में उठी आवाज

बयान में कहा गया कि दोनों देशों के बीच होने जा रही ये बातचीत इस बात को दर्शाता है कि दोनों ही पक्ष आर्थिक संपन्नता और सुरक्षा को लेकर लंबे समय तक एक दूसरे साथ काम करने को प्रतिबद्ध। पाकिस्तान और ब्रिटेन का कई क्षेत्र आपसी सहयोग काफी घनिष्ठ रहा है, जो दोनों के बीच आपसी सौहार्द का परिचायक है। ब्रिटेन व्यापर और विकास के मामले में पाकिस्तान का अग्रणी साझेदार रहा है।

सामरिक वार्ता की दिशा में 2011 में दोनों देशों के बीच खासकर व्यापार, व्यवसायिक संबंध, विकास में सहयोग, शिक्षा और सुरक्षा पर ध्यान केन्द्रित किया गया था। इससे पहले मार्च 2014 में दोनों देशों के बीच विदेश मंत्री स्तरीय समीक्षा बैठक हुई थी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।