विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 03, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मॉरिशस में मिला विमान का टुकड़ा, MH-370 के होने का शक

By Kamal VermaEdited By:
Published: Sun, 03 Apr 2016 05:48 PM (IST)Updated: Sun, 03 Apr 2016 06:05 PM (IST)

ऑस्ट्रेलिया के परिवहन मंत्री ने कहा है कि हिंद महासागरीय द्वीप मॉरिशस में मिले नए मलबे की जांच की जाएगी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

सिडनी। ऑस्ट्रेलिया के परिवहन मंत्री ने कहा है कि हिंद महासागरीय द्वीप मॉरिशस में मिले नए मलबे की जांच की जाएगी ताकि यह पता लगाया जा सके कि कहीं यह मलबा MH-370 का तो नहीं है। इससे कुछ सप्ताह पहले ही मोजांबिक में मिले दो टुकड़ों को लापता विमान के हिस्सों के रूप में देखा जा रहा था। 'न्यूज डॉट कॉम डॉट एयू' ने रीयूनियन द्वीप की वेबसाइट क्लिकानू के हवाले से खबर दी कि यह मलबा मॉरिशस के द्वीप रोड्रिग्ज पर छुट्टियां मना रहे एक दंपति को मिला था। संभावना जताई जा रही है कि यह हिस्सा मलयेशिया एयरलाइंस के बोइंग 777 के बिजनस या इकॉनमी क्लास के केबिन का हो सकता है।

ऑस्ट्रेलियाई परिवहन मंत्री डैरेन चेस्टर ने कहा, 'मलयेशियाई सरकार मॉरिशस के अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रही है ताकि मलबे का संरक्षण हासिल किया जा सके और इसकी जांच का प्रबंध किया जा सके। यह मलबा दिलचस्पी का विषय है। जब तक विशेषज्ञ इसकी जांच नहीं कर लेते तब तक इसके मूल का पता लगाया जाना संभव नहीं है।' हालांकि यह अभी स्पष्ट नहीं है कि इस मलबे का परीक्षण कौन सा देश करेगा।

जानें, कैसे अमेरिकन जांचकर्ता ने खोजा मलेशियाई विमान MH 370 का मलबा

इससे लगभग दो सप्ताह पहले ही ऑस्ट्रेलियाई और मलयेशियाई अधिकारियों ने कहा था कि मोजांबिक में मलबे के रूप में मिले दो टुकड़े 'लगभग निश्चित तौर पर MH-370' के हैं। एक अन्य टुकड़ा दक्षिण अफ्रीका के वेस्टर्न केप में स्थित मोसेल बे नामक छोटे से शहर के पास मिला था। दक्षिण अफ्रीकी अधिकारियों ने पिछले माह कहा था कि इस टुकड़े का भी विश्लेषण किया जाएगा ताकि पता लगाया जा सके कि यह MH-370 का हिस्सा है या नहीं। इन हालिया खोजों से पहले विमान का सिर्फ एक पंख ही हिंद महासागर में रीयूनियन द्वीप से मिला था, जो मोजांबिक के पूर्व में और मॉरिशस के पड़ोस में स्थित है।

MH370 हादसाः मनहूस पलों का सिलसिलेवार होगा खुलासा

इस बात की पुष्टि हो गई थी कि यह दो साल पहले लापता हुए विमान का ही हिस्सा था। हिंद महासागर के सुदूर हिस्सों में MH-370 की खोज का नेतृत्व ऑस्ट्रेलिया कर रहा है। ऐसा माना जाता है कि कुआलालंपुर से पेइचिंग जा रहा विमान आठ मार्च 2014 को लापता हुआ विमान हिंद महासागर पर ही रास्ता भटका था। इसमें 239 यात्री सवार थे। ऑस्ट्रेलिया, चीन और मलयेशिया की सरकारों ने कहा है कि वे तब तक खोज जारी रखेंगे, जब तक लक्षित क्षेत्र की पूरी तलाशी नहीं हो जाती या फिर कोई नई जानकारी नहीं मिल जाती।

मोजाम्बिक में मिला लापता मलेशियाई विमान का टुकड़ा!

मलेशियाई पीएम ने माना, एमएच-370 का ही है डैना

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।