विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 16, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पेरिस हमले के बाद 'गुमनाम हैकर्स' ने इस्लामिक स्टेट के खिलाफ जंग की घोषणा की

By Abhishek Pratap SinghEdited By:
Published: Mon, 16 Nov 2015 06:39 PM (IST)Updated: Mon, 16 Nov 2015 06:58 PM (IST)

पेरिस में हुए आतंकी हमले के खिलाफ गुमनाम हैकर्स ने मोर्चा खोल लिया है उन्होंने घोषणा की है कि अब ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लंदन। पेरिस में हुए आतंकी हमले के खिलाफ गुमनाम हैकर्स ने मोर्चा खोल लिया है उन्होंने घोषणा की है कि अब इस्लामिक स्टेट के खिलाफ साइबर अटैक कर जंग का आगाज किया जाएगा। ये बात गुमनाम हैकर्स ने एक वीडियो जारी करते हुए कही है।

इस वीडियो में एक व्यक्ति अपने मुंह पर मास्क पहने हुए है और फ्रेंच भाषा में कह रहा है कि इस्लामिक स्टेट ने जो किया है उसकी सजा उन्हें जरूर मिलेगी। इन हमलों को बिना सजा दिए नहीं छोड़ा जा सकता है।

वीडियो में इस्लामिक स्टेट को खुली चेतावनी देते हुए ये शख्स कह रहा है कि इस बार इस्लामिक स्टेट के खिलाफ सबसे बड़ा ऑपरेशन किया जाएगा। इसमें साइबर हमला भी शामिल है। जंग की घोषणा हो चुकी है और इसके लिए तुम तैयार हो जाओ। इसमें ये शख्स ये भी कह रहा है कि ना तो हम भूलते हैं और नाहीं माफ करते हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गुमनाम हैकर्स के नाम से मशहूर ये नेटवर्क कम्प्यूटर हैकर्स हैं जोकि एक अंतर्राष्ट्रीय नेटवर्क है। इस नेटवर्क ने कई साइबर अटैक्स की जिम्मेवारी लेने का दावा भी किया है।