विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 30, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस अभिनेत्री के साथ 10 घंटे में कई मर्दों ने की छेड़खानी

By Gunateet OjhaEdited By:
Published: Thu, 30 Oct 2014 05:39 PM (IST)Updated: Fri, 31 Oct 2014 08:21 AM (IST)

उनके आस-पास से गुजरने वाले लोग एक के बाद एक उन पर टिप्पणियां कर रहे हैं, फब्तियां कस रहे हैं और उन्हें अपने साथ चलने

News Article Hero Image

न्यूयॉर्क। एक महिला के साथ न्यूयॉर्क की सड़क पर छेड़छाड़ का एक वीडियो इंटरनेट पर इन दिनों वायरल हो गया है। गत मंगलवार को वीडियो शेयरिंग साइट यूट्यब पर डाले जाने के बाद इसे अब तक 98 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। दो मिनट के इस वीडियो में अभिनेत्री शोशाना बी रॉब‌र्ट्स मैनहटन की सड़क पर जींस और टी-शर्ट पहने खामोशी से चलती दिख रही हैं। उनके आस-पास से गुजरने वाले लोग एक के बाद एक उन पर टिप्पणियां कर रहे हैं, फब्तियां कस रहे हैं और उन्हें अपने साथ चलने के लिए कह रहे हैं। जब शोशाना कोई जबाव नहीं देती हैं तो उन्हें उनके सख्त रुख को लेकर चेतावनी दी जाती है। उन्हें जबरदस्ती 'हंसने' और खूबसूरती की तारीफ करने पर 'धन्यवाद' कहने को कहा जाता है। 'होलाबैक' संस्था के लिए तैयार किए गए वीडियो ' टेन आवर्स ऑफ वाकिंग इन एनवाइसी एज ए वुमन' को अब तक 98 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। यह संस्था सड़कों पर महिला और अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के खिलाफ होने वाले उत्पीड़न को रोकने के लिए काम करती है। इस वीडियो में एक समय ऐसा भी आता है जब एक व्यक्ति करीब पांच मिनट तक शोशाना के साथ चलता रहता है। वह कुछ नहीं बोलता। चलते-चलते केवल उन्हें घूरता रहता है। संस्था के सदस्यों ने बताया कि शोशाना को दस घंटों में सौ से भी अधिक टिप्पणियां सुनने को मिलीं। उन्हें अभद्र इशारे और सीटियां भी झेलनी पड़ी।

पढ़ेंः विदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

पढ़ेंः एक साल से भूख प्यास भूला हुआ है यह बच्चा