यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 16, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
3 मलेशियन आतंकियों की सीरियाई हवाई हमले में मौत
पुलिस द्वारा प्राप्त एक खुफिया रिपोर्ट के आधार पर बताया गया है कि तीनों मलेशियाई आतंकवादियों की सीरियाई बलों द्वारा ...और पढ़ें

कुआलालम्पुर, आईएएनएस। तीन मलेशियन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के उग्रवादियों की सीरियाई बलों के साथ संघर्ष के दौरान मौत हो गई है। मारे गए आतंकियों में से एक ने कुछ दिनों पहले सरकार को एक वीडियो संदेश के माध्यम से आतंकी हमलों की धमकी में देखा गया था।
पुलिस द्वारा प्राप्त एक खुफिया रिपोर्ट के आधार पर बताया गया है कि तीनों मलेशियाई आतंकवादियों की सीरियाई बलों द्वारा रक्का में हवाई हमले के दौरान उनकी मौत हो गई है।
यह भी पढ़ें: हिजाब पहने मुस्लिम लड़की को स्कूल बस से उतारा
मलेशियन स्टार डेली की रिपोर्ट के मुताबिक जैनुरी कामारुद्दीन, अहमद अशरफ अरबी अहमद जमाल अरबी, और साजरिजाल मोहम्मद सोफियान तहयालान की शुक्रवार को मौत हो गई है।
यह भी पढ़ें: भारतीय जेलों में 135 पाकिस्तानी मछुआरे
वर्तमान आंकड़ों के मुताबिक ईराक और सीरिया में मारे गए मलेशियाई आतंकवादियों की संख्या 30 पहुंच गई है। जेनुरी पुलिस ने कहा कि अबु तलाह ने आइएस वीडियो के माध्यम से मलेशिया में आंतकी हमले की धमकी दी थी।