विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 15, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भारतीय जेलों में 135 पाकिस्तानी मछुआरे

By Gunateet OjhaEdited By:
Published: Sun, 15 Jan 2017 04:54 PM (IST)Updated: Sun, 15 Jan 2017 11:05 PM (IST)

साल 2015 में भारत की जेलों से 121 मछुआरे रिहा किए गए थे। जबकि 2016 में नौ मछुआरे छोड़े गए थे।

भारतीय जेलों में 135 पाकिस्तानी मछुआरे
भारतीय जेलों में 135 पाकिस्तानी मछुआरे

इस्लामाबाद, प्रेट्र। भारत की जेलों में इस समय 135 पाकिस्तानी मछुआरे कैद हैं। यह जानकारी पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल अपने जवाब में दी है।

एक्सप्रेस ट्रिब्यून के अनुसार, कोर्ट ने पिछले अक्टूबर में मंत्रालय को भारतीय जेल में बंद मछुआरों की जानकारी मांगी थी। याचिकाकर्ताओं ने आग्रह किया है कि भारतीय जेलों में बंद मछुआरों के खिलाफ लगाए गए आरोप और उनकी सजा पर कोर्ट के फैसलों की जानकारी हासिल किए जाने के लिए कदम उठाए जाने चाहिए।

मंत्रालय ने अपने जवाब में बताया कि नई दिल्ली स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग के अनुसार, इस समय भारत की जेलों में 135 मछुआरे मौजूद हैं। इनमें से दो को स्वदेश वापसी का इंतजार है। साल 2015 में भारत की जेलों से 121 मछुआरे रिहा किए गए थे। जबकि 2016 में नौ मछुआरे छोड़े गए थे। याचिकाकर्ताओं के वकील ने दावा किया है कि गृह और विदेश मंत्रालयों के आंकड़ों में फर्क है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।