यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 15, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
हिजाब पहने मुस्लिम लड़की को स्कूल बस से उतारा
जान्ना के हवाले से एबीसी न्यूज से जुड़े 'डब्ल्यूबीएनडी एलडी' ने कहा, 'यह (हिजाब) इसका हिस्सा है कि मैं कौन हूं और कहां से आती हूं।

लॉस एंजिलिस, प्रेट्र। अमेरिका में 15 साल की एक मुस्लिम लड़की को हिजाब पहनने के कारण ड्राइवर द्वारा स्कूल बस से दो बार उतारने का मामला सामने आया है। लड़की के परिजनों ने स्कूल वालों से माफी की मांग की है। घटना पिछले माह की बताई जा रही है।
परिवार के वकील रानडाल स्पेंसर ने बताया कि किशोरी जान्ना बाकिर उटाह के प्रोवो सिटी में टिम्पव्यू हाई स्कूल में पढ़ती है। जान्ना से बस चालक ने बस की इंटरकॉम प्रणाली के जरिये कहा कि बस से उतर जाओ, तुम यहां की नहीं हो।
यह भी पढ़ें: ट्रंप के शपथ ग्रहण का बहिष्कार करेंगे 18 डेमोक्रेटिक सांसद
जान्ना के हवाले से एबीसी न्यूज से जुड़े 'डब्ल्यूबीएनडी एलडी' ने कहा, 'यह (हिजाब) इसका हिस्सा है कि मैं कौन हूं और कहां से आती हूं। यह मेरे धर्म का हिस्सा है। हर दिन मैं अपने कपड़ों के साथ अपने हिजाब का मिलान करती हूं।'
यह भी पढ़ें: मौसम की मार से यूपी-बिहार में 1500 लोगों की हुई मौत: IMD
उन्होंने घटना के बारे में बताया कि चालक ने कहा, 'हे, तुम नीली चीज (स्कार्फ) वाली, तुम इस बस पर नहीं चढ़ो। मैंने कभी तुम्हें सवार होते नहीं देखा, इसलिए उतर जाओ।' यह सुनने पर जान्ना को शर्मिदगी महसूस हुई और वह बस से उतरकर रोने लगीं। उन्होंने कहा, 'मैं बहुत शर्मिदा हूं, कि किस तरह हर कोई उन्हें घूर रहा था।