यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 15, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मौसम की मार से यूपी-बिहार में 1500 लोगों की हुई मौत: IMD
2016 में मौसम की मार के चलते केवलउत्तरप्रदेश और बिहार में मरने वालों की संख्या 1500 के करीब रही। सिर्फ ठंड से यहां 53 लोगों की मौत हुई है।

नई दिल्ली(एएनआई)। भारत के मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की एक रिपोर्ट में सामने आया है कि साल 2016 में मौसम की मार के चलते केवल उत्तरप्रदेश और बिहार में मरने वालों की संख्या 1500 के करीब रही। सिर्फ ठंड से यहां 53 लोगों की मौत हुई है।
ये आंकड़ा केवल यूपी-बिहार का ही है, पूरे देश में तो मौसम की मार से मरने वालों की संख्या सैकड़ों में है। इन दिनों पूरे उत्तरभारत में ठंड का प्रकोप चरम पर है। मुंबई तक में इस साल पारा 11.35 डिग्री सेल्सियस गिर गया है, जोकि हर साल 13 से 14 डिग्री सेल्सियस रहता है।
यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट की पाबंदी के बाद भी किया गया कई जगहों पर जलीकट्टू का आयोजन
जम्मू-कश्मीर के भी कई इलाकों में बर्फबारी और शीतलहर के चलते मौसम का मिजाज काफी बदल गया है। ठंड से आम जनजीवन काफी प्रभावित हो रहा है। जिन जगहों पर बर्फबारी हो रही है वहां सैलानियों का तो जमावड़ा लगा है लेकिन आम लोग हर रोज कई तरह की मुश्किलों से दो -चार हो रहे हैं।